मिडिया

November 9, 2019
केंद्र सरकार की तरफ से लेखक आतिश तासीर का ओसीआई कार्ड रद्द करने पर उनकी मां व पत्रकार तवलीन सिंह ने अपनी बात रखी है। इंडियन एक्सप्रेस के कॉलम में तवलीन सिंह ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसे प्रधानमंत्री जिनको मैंने पूरे पांच साल सपोर्ट किया उनकी ही सरकार ने मेरे बेटे को देश से निर्वासित कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तीन महीने पहले गृह मंत्रालय की तरफ से आतिश को नोटिस भेजा गया था तो...
November 9, 2019
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार का तेल के बिजनेस में रहने का कोई बिजनेस नहीं है। प्रधान ने टेलिकाम और एविएशेन सेक्टर का भी हवाला दिया जहां प्रतिस्पर्धा के कारण उपभोक्ताओं को कम कीमत में सुविधाएं मिली हैं। तेल कंपनी की तुलना आप टेलिकाम और एविएशन से नहीं कर सकते हैं। वैसे दोनों सेक्टर की हालत ख़राब है। टेलिकाम की प्राइवेट कंपनियों को तीन महीने के भीतर 1 लाख 42 हज़ार...
November 3, 2019
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दावा करते नजर आते हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था सबसे अच्छे स्तर पर है। लेकिन आए दिन हत्या, बलात्कार की खबरें इन दावों को फुस्स साबित कर देती हैं। लखनऊ के कमलेश तिवारी हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि लखीमपुर खीरी में खमरिया कस्बे में एक पत्रकार को गोली मार दी गई। हिंदुस्तान के रिपोर्टर रमेश मिश्र ( 46) को लखीमपुर नगर में शाम 5.50 के...
November 1, 2019
इजराइली स्पाईवेयर से जासूसी का आरोप और विषहीन, दंतहीन, सरल खबरें, राजा का बाजा बजाने वाले अखबारों ने यह नहीं पूछा कि सरकार ने स्पाईवेयर खरीदें हैं कि नहीं, बाकी की चाल समझिए। इंडियन एक्सप्रेस में कल छपी खबर के अनुसार फेसबुक के स्वामित्व वाले संदेश भेजने के प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप्प ने कहा है कि भारत में पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर इजराइली स्पाईवेयर (जासूसी करने वाले सॉफ्टवेयर)...
October 31, 2019
हिन्दुस्तान हिन्दी का बड़ा अख़बार है। कश्मीर पर इसकी पहली ख़बर की बैनर हेडलाइन और ख़बर के भीतर का तत्व देखिए। 370 पर यूरोपीय सांसदों का साथ। जबकि ख़बर के भीतर अख़बार लिखता है कि यूरोपीय सांसदों ने कहा कि 370 भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने 370 हटाए जाने का स्वागत किया न समर्थन। आंतरिक मामला बताना साथ नहीं होता है। साथ देने से टालने के लिए आंतरिक मामला बताया जाता है। बेशक यूरोपीय सांसदों ने कहा...
October 29, 2019
दीवाली की छुट्टी के बाद आज अखबार आए और आज के पहले पन्ने की दो खबरें सबको मालूम थीं, वही हैं। एक खबर तो दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी अबू-बकर अल-बगदादी (48) के मारे जाने की है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस घोषणा से पहले तीन बार रूस, सीरिया, इराक की सेना भी बगदादी के मारे जाने का एलान कर चुकी है। दूसरी खबर यूरोपीय यूनियन की संसद के 27 सदस्यों के कश्मीर जाने की है। यह खबर दो कारणों...
October 28, 2019
अयोध्या में दीपोत्सव की रिपोर्टिंग ने पत्रकारिता में नए मानक स्थापित किए हैं। यह रिपोर्ट हमें सीख देती है कि अगर सामने भगवान आ जाएं तो उनकी रिपोर्टिंग की शब्दावलियां क्या होंगी। हिन्दुस्तान अख़बार में छपे आदर्श शुक्ल की यह रिपोर्ट पुलित्ज़र कमेटी को भेजी जानी चाहिए। कोलंबिया स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म में इसका अध्ययन होना चाहिए। आदर्श ने उस बात की रिपोर्टिंग की है जो उन्हीं के शब्दों में “सिर्फ...
October 28, 2019
हरियाणा में भाजपा की "अभूतपूर्व" जीत के बाद इंडियन एक्सप्रेस में रविवार को प्रकाशित इस लीड खबर का शीर्षक हिन्दी में कुछ इस तरह होगा, "एक सहयोगी उपमुख्यमंत्री है, दूसरा मुख्यमंत्री होना चाहता है"। हिन्दी का गोदी मीडिया ऐसी सामान्य सूचनाएं भी नहीं देता है। फ्लैग शीर्षक में सरकार बनाने के लिए अंग्रेजी में ‘एकसरसाइज’ तो आम है पर हिन्दी में कसरत लिखा जाता तो, दो राज्यों...
October 23, 2019
हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और एक्जिट पोल के नतीजे निपट जाने के बाद आज ऐसी कोई खबर नहीं है जो सभी अखबारों में निर्विवाद रूप से लीड बनती। अभी तक आप भी ऐसी खबरें पहचान चुके होंगे जिसे एक खास किस्म की पत्रकारिता सीखे, पढ़े और करने वाले लोग लीड बनाते हैं। आज के अखबार दिलचस्प हैं क्योंकि आज ऐसी कोई खबर नहीं थी और यह गोदी पत्रकारिता के समय में पत्रकारों के कनफ्यूजन के साथ उनकी...
October 22, 2019
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के सभी अखबारों ने प्रेस प्रतिबंधों के विरोध में सोमवार को अपने फ्रंट पेज को काला छापकर एकता का प्रदर्शन किया। यह विरोध राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों और प्रेस की आजादी के हनन के खिलाफ किया गया। ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने लचर मीडिया हाउसों को भी आईना दिखाया है जिनमें सत्ता की भक्ति कूट-कूटकर भरी नजर आती है।  द ऑस्ट्रेलियन, द सिडनी मॉर्निंग और ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल...