मिडिया

October 19, 2019
हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या को लेकर लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने कहा, आखिर बीजेपी कैसे हत्या रोकेगी जब योगी सरकार खुद 'ठोकने' की बात करती है। अखिलेश यादव ने कहा, 'यूपी में बीजेपी की सरकार है, चौकी से लेकर ऊपर तक सबकुछ उनके हैं, लेकिन फिर भी क्या ये लोग...
October 19, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा। उन्होंने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रियों का काम ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने...
October 19, 2019
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। सिब्बल ने कहा कि पीएम मोदी को जनता को बताना चाहिए कि पाकिस्तान का अभिन्न अंग पूर्वी पाकिस्तान सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के कारण ही उससे अलग हुआ था। उन्होंने कहा, 'मोदी जी को केवल अनुच्छेद 370 ही याद है लेकिन उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तान कब विभाजित हुआ...
October 18, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने पीएमसी बैंक से नगदी निकालने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग कर रहे पीएमसी खाताधारकों को झटका दिया है। कोर्ट ने पीएमसी बैंक से नगदी निकालने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग कर रहे पीएमसी खाताधारकों की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। पीएमसी मामले में विरोध प्रदर्शन तेज होने के बीच बैंक से संबंधित एक याचिका पर सुप्रीम...
October 18, 2019
द टेलीग्राफ ने 6 अक्तूबर को उतारी गई यह तस्वीर पहले पन्ने पर प्रकाशित की है। इसे एसोसिएटेड प्रेस ने जारी किया है। गुरुवार को इंडियन एक्सप्रेस ने पहले पन्ने पर खबर छापी थी कि भारी सुरक्षा के बावजूद कश्मीर में आतंकवादियों ने सेव कारोबार से जुडे लोगों को मार दिया। टेलीग्राफ ने आज इस फोटो के साथ अपना पेज छह देखने के लिए भी लिखा है और इस पन्ने पर तीन कॉलम में लीड है, "घातक संदेश :कश्मीर छोड़ो...
October 17, 2019
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एक बार फिर आर्थिक मंदी को लेकर चिंता जाहिर की है। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि मंदी की वजह से महाराष्ट्र पर असर पड़ा है। ऑटो हब बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगार है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज किसानों की आत्महत्या के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। निवेशक महाराष्ट्र को छोड़कर अन्य...
October 17, 2019
बीते कुछ वर्षों में मीडिया, विशेष रूप से टेलीविजन पर नफरत की राजनीति वाले शो लगातार देखने को मिल रहे हैं। सारे एथिक्स भूलकर मीडिया हाउस नफरत परोसकर खुद को बड़ा साबित करने की होड़ में लगे हैं। साफ तौर पर कहा जाए तो मीडिया के प्राइम टाइम की डिबेट हिंदुस्तान-पाकिस्तान, हिंदू-मुसलमान के नाम पर आयोजित की जा रही हैं। जब कोई संवेदनशील मुद्दा चल रहा हो तब भी मीडिया की भूमिका सिर्फ बारूद बनाने की नजर आती...
October 16, 2019
मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को आंशिक बधाई । उन्होंने अपने परिवार को आगे कर अच्छा किया है। इससे परिवार के बच्चों और माँओं में भी राजनीतिक चेतना आएगी। अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश की पुलिस को भी घंटों काम करन पड़ते हैं। छुट्टी नहीं मिलती। पारिवारिक जीवन समाप्त हो गया है। काम के तनाव से तरह तरह के रोगों ने घेर लिया है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने वचन पत्र जारी किया था कि सिपाही का पे ग्रेड...
October 16, 2019
गुजरात के लाखों युवाओं को बधाई। आखिर उन्होने सरकार को मानने के लिए बाध्य कर दिया। अब 12 वीं की योग्यता वाले भी इम्तहान दे सकेंगे। परीक्षा की तारीख़ भी आ गई है। 17 नवंबर को परीक्षा होगी। छात्रों इसी बहाने आपसे अपील है। न्यूज़ चैनल राम के बहाने उन्माद फ़ैलाने में लग गए हैं। राम मर्यादा पुरुष कहे गए हैं। उनके नाम पर पत्रकारिता की सारी मर्यादाएं तोड़ी जा रही हैं। उन्हें पता है कि आप राम को...
October 15, 2019
आर्थिक मंदी के दौर में प्रदेश सरकार ने सूबे में कार्य कर रहे 25 हजार होमगार्डों को बड़ा झटका दिया है। डीजी पुलिस मुख्यालय बीपी जोगदंड ने एक आदेश जारी कर पुलिस विभाग में तैनात 25 हजार होमगार्डों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इससे पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे 25 हजार होमगार्ड बेरोजगार हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनकी ड्यूटी में भी कटौती की गई है। अब उन्हें 25 दिन के बजाय 15 दिन ही काम...