मिडिया

April 20, 2020
मुंबई से 125 किमी दूर पालघर में एक भयानक घटना हुई है। गढ़चिंचले गांव के पास हत्यारी भीड़ ने दो साधुओं और एक कार चालक को कार से खींच कर मार डाला। इनमें से एक 70 वर्षीय महाराज कल्पवृक्षगिरी थे। उनके साथी सुशील गिरी महाराज और कार चालक निलेश तेलग्ने भी भीड़ की चपेट में आ गए। तीनों अपने परिचित के अंतिम संस्कार में सूरत जा रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी भीड़ को समझाने का बहुत प्रयास किया...
April 20, 2020
लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल की शाम पांच बजे तक 332 नए केस सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 1604 हो गई है और मरने वालों की संख्या 58। अहमदाबाद ज़िले में संक्रमित मामलों की संख्या 1000 के करीब हो गई है। गुजरात में अभी तक 29,000 से कुछ अधिक टेस्ट हुए हैं। यहां पर 16 लैब हैं। 23 मार्च तक गुजरात में कोरोना के संक्रमित मामलों की संख्या 30 ही थी। अहमदाबाद के नगर आयुक्त विजय नेहरा...
April 20, 2020
पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने धारा 370 के समाप्त होने के बाद पिछले अगस्त में जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, तबसे लगता है कि वह सत्ताधारी सरकार से अपने असहमतिपूर्ण विचारों के कारण चर्चा का विषय बन गए। गोपीनाथ सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं, चाहे वह कश्मीर का लॉकडाउन हो, या नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (...
April 19, 2020
नई दिल्ली। भारत में कोरोनोवायरस महामारी ने देश के 14,000 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और मरने वालों की संख्या 450 को पार कर गई है। इकोनॉमिक टाइम्स ने 27 मार्च को रिपोर्ट दी थी कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी राज्य सरकारों से उन अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रियों की निगरानी को मजबूत करने के लिए कहा था  जिन्होंने 18 फरवरी से 23 मार्च के बीच भारत में प्रवेश किया। गौबा ने सभी राज्यों और...
April 19, 2020
नई दिल्ली। बुकर पुरस्कार से सम्मानित मशहूर लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि  वह कोरोना के संक्रमणकाल का इस्तेमाल हिन्दू और मुसलमानों के बीच तनाव को भड़काने के लिए कर रही है।  जर्मनी के प्रमुख मीडिया संस्थान डॉयचे वैले से बातचीत में अरुंधति रॉय ने कहा कि  हिन्दू राष्ट्रवादी सरकार अपनी इस कथित रणनीति को 'इस बीमारी के साथ...
April 18, 2020
पटना की गरीबों की स्थिति जानने के लिए 'कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट' द्वारा विभिन्न संस्थाओं, संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों की सहायता से एक अध्ययन किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार पटना के स्लमों में रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनकी जिंदगी भूख और बेकारी से त्रस्त होते जा रही है।  यदि उनलोगों की शीघ्र कोई मदद नहीं की गई तो पटना में बड़ी संख्या में...
April 18, 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में आज सुबह एक सफाई कर्मी पर जानलेवा हमला किया गया है। एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक सफाईकर्मी कोयला मोहल्ले गया था। जहां उसे सफाई का काम करना था। वहां पर एक युवक ने कथित रूप से बिना किसी कारण के उस पर कुल्हाड़ी से वार किया जिसमें उसके हाथ में गंभीर चोट आई।  प्राथमिक उपचार के बाद देवास रेफर कर दिया है।  खातेगांव पुलिस ने हरिजन एक्ट के...
April 18, 2020
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के 21 नौसैनिकों का कोरोनावायरस  टेस्ट पॉजिटिव आया है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि मुंबई के नौसेना परिसर में इनका परीक्षण किया गया था। रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “इनमें भारतीय नौसैनिक जहाज आंग्रे के 20 नाविक शामिल हैं, जो मुंबई के तट पर खडा हुआ है।” आईएएनएस के मुताबिक यह पाया गया कि इन मामलों में से अधिकांश एक ही नाविक...
April 18, 2020
गुरुग्राम। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इस वक्त देशभर में लॉकडाउन-2 जारी है। वहीं इस लॉकडाउन से सबसे ज्यादा असर प्रवासी मजूदरों पर पड़ा है। उनमें से कई दिहाड़ी मजदूरों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। सरकार की ओर से चल रहे प्रयासों के बावजूद कई परिवारों तक अभी भी राशन और खाने का सामान नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में दो जून की रोटी के जुगाड़ नहीं कर पा रहे लोग आत्महत्या भी करने लगे...
April 17, 2020
मुंबई। एक समाचार चैनल द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री जितेंद्र आव्हाड और उनकी बेटी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की कथित तौर पर फ़र्ज़ी ख़बर प्रसारित की गई थी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। अनिल देशमुख ने कहा है कि राज्य के मंत्री जितेंद्र आव्हाड की बेटी के स्पेन से लौटने के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने की कथित तौर पर...