भेदभाव
July 21, 2020
विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा (बीजापुर) जिले से दलित युवक के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां गुस्साई भीड़ ने कथित तौर पर सवर्ण जाति के एक युवक की बाइक को छूने की वजह से दलित युवक और उसके परिवार की बेरहमी से पिटाई की।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ लाठी और डंडों से युवक की पिटाई करती दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना...
June 11, 2020
मुंबई। महाराष्ट्र में सवर्ण जाति लड़की से प्यार करने के चलते एक दलित युवक को 6 लोगों ने रॉड और पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला। दलित युवक विराज विलास जगताप (20 वर्षीय) ने मौत से पहले दिए बयान में कहा कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी उसकी प्रेमिका के रिश्तेदारों ने उसे टेम्पो से टक्कर मारी और उसपर हमला बोल दिया। इस दौरान उन लोगों ने उसपर रॉड और भारी पत्थरों से हमला किया जिसके चलते वह बुरी तरह...
June 1, 2020
मुंबई। मुंबई में एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग मां को घर से बाहर निकाल दिया लेकिन इस बीच महिला की मदद के लिए रेलवे अधिकारी आगे आए। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, मुंबई में 68 साल की लीलावती केशव नाथ को उनके बड़े बेटे ने शनिवार को घर से बाहर निकाल दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे अधिकारियों को महिला अकेले बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन के बाहर बैठी हुई मिलीं। पूछने पर...
May 4, 2020
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एक गाँव में मुस्लिम व्यापारियों के प्रवेश पर रोक लगाने वाला पोस्टर चस्पा किया गया, हालांकि बाद में पुलिस ने इस पोस्टर को हटा लिया। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक यह पोस्टर देपालपुर तहसील के पेमलपुर गांव के निवासियों की ओर से कथित रुप से हस्ताक्षरित किया गया था।...
April 26, 2020
नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों में फंसे 11,159 प्रवासी श्रमिकों के सर्वेक्षण में पाया गया कि 8 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच 90% से अधिक को सरकार से राशन नहीं मिला। सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 90% को उनके नियोक्ताओं द्वारा वेतन नहीं मिला। 27 मार्च से 13 अप्रैल तक सर्वेक्षण में शामिल 70% श्रमिकों के पास केवल 200 रुपये से भी कम बचा था।
सर्वेक्षण के चार्ट में उन प्रवासी श्रमिकों का प्रतिशत...
April 16, 2020
आजाद भारत अपनी विवधता को लेकर शायद ही कभी इतना असहज रहा हो. आज जबकि कोरोना जैसे संकट से लड़ने के लिये हमें पहले से कहीं अधिक एकजुटता की जरूरत थी लेकिन दुर्भाग्य से इस संकट का उपयोग भी धार्मिक बंटवारे के लिये किया जा रहा है. देश में आपसी नफरत और अविश्वास तो पहले भी था लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान हमने मानो इसे हलक तक ठूस लिया है. जिस तरह से कोरोना जैसी महामारी को साम्प्रदायिक रंग दिया गया है उसे...
April 16, 2020
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च 2020 को हुई देशव्यापी तालाबंदी की घोषणा के बाद से दक्षिण पश्चिम पंजाब के फरीदकोट जिले के किला नौ गांव की दलित महिला जगजीत कौर (35 वर्षीय) ने एक भी दिन खाना नहीं बनाया। राजमिस्त्री का काम करने वाले उनके पति भी देश के अनौपचारिक क्षेत्र के लाखों मजदूरों की तरह बेरोजगार हो गए और उनके परिवार के पास कोई पैसा या राशन नहीं बचा।
ग्रामीण पंजाब के कई...
April 16, 2020
नई दिल्ली। 31 जनवरी को केरल में देश का पहला कोरोना का मरीज सामने आया था। राहुल गांधी ट्वीट के जरिए बार-बार मोदी सरकार को आगाह कर रहे थे कि यह महामारी बहुत घातक है। लेकिन मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के फरवरी में आगमन के स्वागत की तैयारियों में जुटी थीं। मार्च के महीने में मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराकर भाजपा सरकार बनाने में जुटी थी। उसके दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...
April 16, 2020
नई दिल्ली। सेना के सेवानिवृत्त जवान जयदेव जोशी की शिकायत पर गुजरात पुलिस ने वरिष्ठ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण और पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन के खिलाफ 'धार्मिक भावनाओं को आहत करने' और 'सरकारी आदेशों पर टिप्पणी' करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।
कन्नन गोपीनाथन ने 'द वायर' से बात करते हुए कहा, 'मुझे इस बारे में भी...
April 12, 2020
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है जहां रविवार को एक महिला ने अपने पांच बच्चों को भदोही जिले के जहांगीराबाद में गंगा नदी में फेंक दिया। जैसे ही इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों को खोजने के लिए गोताखोरों को लगाया गया।
महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह मानसिक रूप से...