भेदभाव
December 10, 2020
मध्य प्रदेश में एक खौफनाक घटना में एक 25 वर्षीय दलित युवक को उसके दो अन्य पिछड़ी जाति (OBC) के दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। यह वारदात छतरपुर जिले के किशनपुरा गांव में हुई। दलित युवक ने एक निजी पार्टी में अपने दोस्तों का भोजन छू लिया था। इस पर उन्होंने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस के अनुसार थोड़ा मानसिक रूप से अस्थिर युवक देवराज अनुरागी अपने घर पर भोजन कर रहा था। इसी...
December 2, 2020
यमुनानगर। इस समय जहां भाजपा शासित राज्यों में कथित लव-जिहाद को लेकर बन रहे कानूनों को लेकर चर्चा गरम है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जबरन और धोखा देकर धर्मांतरण के खिलाफ कानून बना दिया है। हरियाणी की सरकार भी यूपी के नक्शेकदम पर चलने की तैयारी में है। अन्य भाजपा शासित राज्य भी इसी तरह की कोशिश में जुटे हैं। वहीं इन सबके बीच हरियाणा से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मुस्लिम युवक ने...
November 28, 2020
गत वर्ष अगस्त महीने में फरीदाबाद, हरियाणा के डीसीपी विक्रम कपूर ने मातहत इन्स्पेक्टर के ब्लैकमेल से तंग आकर सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने खुंदक में एक स्थानीय अख़बार के संपादक का नाम भी एफ़आईआर में शामिल करा दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस उस अखबार में बतौर इंटर्न काम कर रहे और इग्नू से पत्रकारिता का डिप्लोमा करने वाले छात्र तक जा पहुंची। उसके फोन को खंगालने पर पुलिस टीम को...
November 13, 2020
सीजेपी ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में जाति आधारित हिंसा के मुद्दे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का रूख किया था। एनएचआरसी ने सीजेपी की शिकायत को विचार और आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग (UPHRC) ट्रांसफर कर दिया है। गांव में एक दलित युवा को 'उच्च जाति' के लोगों के द्वारा पीटा गया था।
यह शिकायत 27 अगस्तर 2020 को दर्ज कराई गई थी जिसे 6 नवंबर...
November 12, 2020
गुड़गांव। इक्कीसवीं सदी में दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक दलित युवती से प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी को उसके परिवार से मिलाने लाया था। इसी दौरान चार-पांच युवकों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक घायल हो गया, फिर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने...
November 7, 2020
साधो, एक चीज बड़ी कचोट रही है आजकल। किसी भी मामले में लोगों का बयान दे देना। लोग बयान देकर चर्चा में आ जाते हैं और मुख्य मुद्दे गायब हो जाते हैं।
साधो अभी हाल ही में शक्तिमान जी का एक बयान चर्चा में है जो कि मी टू मूवमेंट से संबंधित है। उन्होंने जो कहा है उसका सार ये है कि महिलाएं जबसे घर से निकलकर काम करने लगी हैं तब से इस तरह की बातें सामने आने लगी हैं। महिलाएं पुरुषों से बराबरी...
November 3, 2020
टेलीविजन गेम शो कौन बनेगा करोड़पति और इसके होस्ट अमिताभ बच्चन के खिलाफ कर्मवीर एपिसोड के दौरान 'हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप' में एफआईआर दर्ज की गई है।
केबीसी शुरु से ही अपने दर्शकों के बीच चर्चित रहा है। इसके प्रतिभागी संघर्ष, किस्से और कहानी लोगों को प्रेरणा देते हैं। लेकिन इसके 12वें ऐपिसोड में जैसे ही अमिताभ बच्चन ने प्रतिभागी से सवाल किया- 25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी....
November 2, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली के लोधी रोड स्थित भारतीय इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र (India Islamic Cultural Centre) के एक साइनबोर्ड पर कथित दक्षिणपंथी समूह हिन्दू सेना ने रविवार को आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिया। हालांकि इन पोस्टरों को तुरंत हटा लिया गया और इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हिंदू सेना ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसके कार्यकर्ता दुनिया में...
October 26, 2020
हिसार। दलितों के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचार और अपराध के मामलों से एक तरफ देश जहां आक्रोश में है, वहीं जातिवाद के नाम भेदभाव इक्कीसवीं सदी में भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के हिसार में भाटला गांव है। यहां करीब दस हजार की आबादी है। गांव में चारों कोनों में चार बड़े तालाब हैं लेकिन पीने के पानी के लिए सिर्फ एक ही नल है। इसी नल पर जून 2017 में पहले पानी भरने को लेकर दलितों और सवर्णों...
October 21, 2020
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए जघन्य गैंगरेप कांड से आहत वाल्मीकि समाज के 50 परिवारों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। धर्म परिवर्तन करने वाले इन 50 परिवार में लोगों की कुल संख्या 236 है। हिंदू धर्म में व्याप्त छूआछात से आहत होकर धर्म परिवर्तन का यह मामला गाजियाबाद के करहेड़ा इलाके का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 14 अक्टूबर को इलाके में रहने वाले वाल्मीकि समाज के 236 लोग...