सांप्रदायिक संगठन
April 11, 2018
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उर्फ आरएसएस 2 अप्रेल के स्वतस्फूर्त भारतबन्द के पीछे की ताकतों की गहन खोज बीन में लगा है , इसी सिलसिले में 7 अप्रेल 2018 की रात 8 बजे से 11 बजे तक भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर स्थित संघ कार्यालय " संस्कृति भवन " पर भी एक विशेष बैठक आयोजित हुई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक संघ ने दलितों की प्रत्येक जाति में से अपने दो दो विश्वस्त स्वयंसेवक बुलाये और उनसे जानना...
April 8, 2018
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार पर लगातार दलितों को प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे हैं. केंद्र सरकार पर ऐसे आरोप उन्हीं के पार्टी के दलित नेता लगा रहे हैं. भाजपा के दलित सांसद उदित राज ने शनिवार की देर रात आरोप लगाया कि इस सप्ताह के शुरू में भारत बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में उनके दलित समुदाय के सदस्यों को ‘प्रताड़ित ’ किया जा रहा है...
April 7, 2018
बिहार से रिश्ता वैसे तो बहुत पुराना है. वो कहते हैं न जिस ज़मीन पर जन्म लेते हैं वो शहर अपना होता है. कुछ ऐसा ही नाता औरंगाबाद से रहा है, जहां पिछले दिनों अपने ही लोग जलने और जलाने उतारू हो गए…
वैसे बिहार में तो लगातर कई दिनों से साम्प्रदायिक तनाव का माहौल बन चुका था. भागलपुर से शुरू हुई साम्प्रदायिक हिंसा के आग की लपटें इतनी तेज़ी से उठी कि वो औरंगाबाद, समस्तीपुर, मुंगेर, सीवान...
April 5, 2018
आसनसोल. रामनवमी पर नफरत की आग में झुलसे पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक व्यापारी हाजी नन्हे खान ने भाईचारे की बड़ी मिसाल पेश की है, उन्होंने अपने इलाके के दंगा प्रभावित 12 हिंदू दुकानदारों में से प्रत्येक को दस दस हजार रु. दिये हैं ताकि वो फिर से अपना व्यापार शुरू कर सकें.
हाजी नन्हे खान का कहना है कि बरसों से वो सब इस इलाक़े में मिलकर एक साथ व्यापार करते रहे हैं. मेरे इन साथियों के लिए...
April 4, 2018
ग्वालियर. 02 अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के दौरान दलित प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आरोपी राजा चौहान पर केस दर्ज कर लिया गया है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर और मुरैना में गोली चलाते हुए कैमरे में कैद हुए राजा चौहान नाम के शख्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजा चौहान बीजेपी का कार्यकर्ता है. मध्य प्रदेश पुलिस ने भारत बंद के दौरान...
April 4, 2018
जयपुर. राजस्थान के करौली में भीड़ द्वारा दो दलित नेताओं के घरों को निशान बनाकर आग लगाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह भीड़ सोमवार को दलितों के भारत बंद के विरोध में इकट्ठा हुई थी. जिन दलित नेताओं के घरों को आग लगाई गई है उनमें एक बीजेपी की वर्तमान विधायक राजकुमारी जाटव हैं वहीं, दूसरे कांग्रेस के पूर्व विधायक भरोसेलाल जाटव हैं.
दोनों नेताओं के घरों पर मंगलवार को हजारों की...
April 3, 2018
भीड़ बहुत अच्छी है, अगर आपके पक्ष में खड़ी हो। भीड़ बहुत बुरी अगर आपके खिलाफ हो। भीड़ जब आपके लिए लाठी और त्रिशूल भांजे तो आप अट्टाहास करते हैं। भीड़ जब आपके खिलाफ भारत बंद करवाने पर उतारू हो जाये तो आपके देश को होने वाले आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगती है।
दलितों के भारत बंद ने भारतीय राजनीति और समाज की कुछ भयावह सच्चाइयों को उजागर किया है। पहली बात यह कि संगठित आक्रमकता ही अपनी बात मनवाने...
April 2, 2018
नई दिल्लीः एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दलित संगठन आज देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत बंद के आह्वान पर देश के अलग-अलग शहरों में दलित संगठन और उनके समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगह ट्रेनें रोकी गई हैं. इसके अलावा कुछ शहरों में झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एससी/एसटी एक्ट में कई बदलाव हुए थे. केंद्र सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि अदालत में इस मामले पर मजबूती से...
March 31, 2018
हाल ही में हुए फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव भारतीय राजनीती के अद्भुत सफ़र में एक अहम मील का पत्थर बन कर उभरे. एक दूसरे के जानी दुश्मन माने जाने वाले सपा और बसपा, बीस साल बाद एक साथ आए और ऐसे आए कि भाजपा के विजय रथ के पहिये पंक्चर कर दिए. फूलपुर में, जहाँ भाजपा का वर्चस्व हाल ही में कायम हुआ था, वहां साठ हजार से ज्यादा वोटों से विरोधीपक्ष की जीत शानदार ही मानी जानी चाहिए, लेकिन...
March 30, 2018
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. रविवार को शुरू हुई इस हिंसा में अबतक चार लोगों की हत्या हो चुकी है. चौथे मृतक शख्स की पहचान एक 16 वर्षीय युवा के रूप में की गई है जो आसनसोल के ही मस्जिद के इमाम के बेटे थे.
इस हिंसा में अपने बेटे की हत्या के बाद इमाम मौलाना इम्दादुल रशीदी अतिवादी हिंदुत्व के पुरोद्धाओं के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ा है. ऐसा तमाचा...