सांप्रदायिक संगठन

April 23, 2018
देश में नफरत की हवा किस कधर तेजी से फैल रही है, इसको इस खबर से समझा जा सकता है कि एक एक व्यक्ति ने पहले ओला कैब बुक की और फिर कुछ देर पर कैंसिल कर दी। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि ड्राइवर का केवल 'मुस्लिम' होना था। इसके जबाव में ओला ने भी ट्वीट किया और लिखा कंपनी एक 'सेक्युलर' प्लेटफार्म है वो अपने ड्राइवर और कस्टमर के साथ किसी धर्म, लिंग या पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं करती।...
April 23, 2018
पिछले कुछ समय से कौन राष्ट्रवादी है और कौन नहीं, इसे परिभाषित करना बहुत आसान बना दिया गया है। अगर आप वन्देमातरम् का नारा लगाते हैं, तो आप राष्ट्रवादी हैं, अन्यथा राष्ट्रद्रोही, अगर आप गाय को माता मानते हैं तो आप देशभक्त हैं, अन्यथा देश के दुश्मन। ऐसा ही एक नया चलन है मुस्लिम-बहुल इलाकों में हिन्दू श्रेष्ठतावादियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन और अपना प्रभुत्व जमाने के लिए मोटर साईकिल रैलियां निकाली जाना...
April 21, 2018
नरोदा पाटिया दंगे के मामले में गुजरात उच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री माया कोडनानी को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है। उच्च न्यायालय ने कोडनानी समेत 17 लोगों को बरी कर दिया है। उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि माया कोडनानी की वारदात वाली जगह पर मौजूदगी साबित नहीं हुई है। हालांकि बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी को दोषी करार देते हुए उच्च न्यायालय ने 21 साल जेल की सजा सुनाई है। इससे...
April 21, 2018
देश की केंद्रीय सत्ता पर भाजपा की सरकार आसीन है। उसके नेता अब मुस्लिमों के खिलाफ हिंसक घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं, यही नहीं सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी अपनी करतूतों को गर्व से बता रहे हैं।  राजधानी दिल्ली में कुछ ऐसा ही हुआ है। बीते पंद्रह अप्रैल को को दिल्ली के कालिंदी कुंज के नजदीक रह रहे करीब दो सौ रोहिंग्या...
April 18, 2018
पिछले साल मई में रिपब्लिक चैनल पर हैदराबाद से एक स्टिंग चला था। आप यू ट्यूब पर इसकी डिबेट निकाल कर देखिए, सर फट जाएगा। स्टिंग में तीन लड़कों को ISI के लिए काम करने वाला बताया गया था । जब पुलिस ने देशद्रोह का केस दर्ज किया था तब इसे चैनल ने अपनी कामयाबी के रूप में पेश किया ही होगा। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस के पेज नंबर 8 पर ख़बर है कि चैनल ने स्टिंग के ओरिजिनल टेप नहीं दिए। इसलिए पुलिस केस बंद करने...
April 18, 2018
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों में भाजपा की सरकार आने के  बाद अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा-अत्याचार के मामलों में तेजी आई है। बीफ के नाम पर गुजरात के उना, राजस्थान में पहलू खान, झारखंड के रामगढ़ में युवक की पिटाई समेत देशभर से कई मामले सामने आए।  अब ऐसा ही मामला झारखंड के कोरमा जिले से सामने आया है। यहां एक मुस्लिम...
April 17, 2018
वो जो कल एक मुस्लिम बच्ची की अस्मत लुटी, तो तुमने पूछा हिंदू लड़की की भी जब लुटी थी  ‘तब तुम कहाँ थे?’ और  जब हिंदू लड़की की लुटी थी तब तुम पूछ रहे थे  दलित लड़की की इज़्ज़त लुटी  ‘तब तुम कहाँ थे ?’ जब दलित लड़की के लिए बातें उठी, तो तुम पूछ रहे थे कि  सवर्न औरत के कपड़े बीच बाज़ार फटे ‘तब तुम कहाँ थे?’ लेकिन जब उस सवर्ण...
April 16, 2018
दो शब्दों का एक वाक्यांश जो बीजेपी के लिए बड़े काम का साबित हुआ है वह है मुस्लिम तुष्टिकरण. जहाँ तक मुझे याद पड़ता है इसका पुरअसर इस्तमाल सबसे पहले सन 85 शाह बानों के मामले में तब हुआ जब राजीव गाँधी सरकार ने मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के मौलवी साहबों से डर कर एक बेसहारा ग़रीब औरत के पक्ष में लिए गए अदालती फैसले को खारिज कर दिया. इससे मुस्लिम औरतों का जो मुसलमानों कि लगभग आधी आबादी है, नुकसान हुआ. बस,...
April 13, 2018
अब समय बदल गया है। यह मूर्खता के बहुमत का दौर है। वरना किस दौर में सुनने को मिला था कि लोग रेपिस्ट के समर्थन में सड़क पर उतर आये हैं ?   कठुआ की बात करो तो एक वर्ग पूछता है तब तुम कहाँ थे जब फला जगह ये हुआ था। मैंने एक से पलटकर  पूछ लिया- क्या तुम रेप का सपोर्ट करते हो?   वह बोला- करता तो नहीं हूँ, पर..... मैंने कहा- फिर विरोध क्यों नहीं करते, आवाज क्यों नहीं उठाते...
April 11, 2018
आज पूरे देश के दलित एकजुट होकर अपने अधिकार और आरक्षण संबंधित मांगों के लिए सामने आकर विरोध कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतीमा को गिराकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. यह घटना है उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की, जहां शनिवार, 7 अप्रैल, को अम्बेडकर जी की प्रतिमा को न केवल क्षतिग्रस्त किया, बल्कि सोमवार, 9...