जाति
January 30, 2017
नई दिल्ली। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला का आज जन्मदिन है। रोहित वेमुला आज होते तो अपना जन्मदिन मना रहे होते लेकिन उन्होंने यहां कुंडली मारे बैठे जातीय भेदभाव की वजह से अपनी जान दे दी। बहुजन आंदोलन को धार देने वाले रोहित वेमुला का जन्म 30 जनवरी 1989 को आन्ध्र प्रदेश में हुआ था। बहुत ही मुफलिसी में जीवन व्यतीत करने वाले रोहित वेमुला कड़ी मेहनत कर और भविष्य के बहुत सारे सपने...
January 29, 2017
जे एन यू के साथी दिलीप यादव Dileep Yadav और अनिल मीणा Anil Meena प्रवेश में साक्षात्कार के सवाल पर संघर्षरत हैं।
साक्षात्कार और योग्यता पर एक जानकारी साझा करना चाहता हूँ। बात 1950 की है।
वैसे, 1950 से 2017 तक कुछ नही बदला। योग्यजन पर आज भी अयोग्य राज कर रहे हे।
1950 में ‘संघ लोक सेवा आयोग’ ( UPSC ) दिल्ली, ने' स्वतंत्र भारत' में प्रथम ‘I.A.S.’ परीक्षा...
January 25, 2017
नई दिल्ली। इस साल 29 मार्च को डेल्टा मेघवाल के बलात्कार-ह्त्या को एक साल पुरे हो जायेंगे। इस घटना के बाद से ही उसके भाई और पिता महेंद्र मेघवाल कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, पर न्याय अबतक नहीं मिला। हताश-निराश महेन्द्र मेघवाल कहते हैं की उन्होंने न्याय मिलने की उम्मीद छोड़ दी है। गडरारोड (त्रिमोही) निवासी कुमारी डेल्टा मेघवाल की बीकानेर के नोखा जैन आदर्श कन्या शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के...
January 25, 2017
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में AUDSU द्वारा UGC के तुगलकी और सिफारिशवाद को बढ़ावा देने वाला 100% वाइवा के फरमान के खिलाफ आंदोलनरत JNU के छात्रों के समर्थन में JNU कुलपति जगदेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
इसके साथ ही बहुजन छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करने वाला काला कानून बनाने वाले MHRD और UGC के विरोध में नारे लगाये गए। छात्रों ने हैदराबाद वि.वि. के कुलपति ...
January 24, 2017
सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर एडमिशन लेने की UGC और JNU की द्रोणाचार्य वाली ज़िद का विरोध कर रहे दिलीप यादव AIIMS की इमर्जेंसी में भर्ती।
24 जनवरी को JNU में हड़ताल। देश भर के विश्वविद्यालयों से समर्थन की लहर।
नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की तेजस्वी यादव की माँग।
सांसद अली अनवर, और जयप्रकाश यादव समर्थन में। संदीप दीक्षित समेत कई नेताओं ने पक्ष में बयान दिया। कौशल पवार, वीरेंद्र...
January 23, 2017
नई दिल्ली। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य द्वारा आरक्षण के खिलाफ दिए गए बयान के बाद मची खलबली से संघ के भीतर भी हलचल मची हुई है। विदित हो कि पिछले दिनों अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में आरक्षण के खिलाफ बयान दिय़ा था। वैद्य के इस बयान की ना केवल देशभर में भर्त्सना हुई बल्कि संघ के अंदर भी भूचाल आ गया।
असल में बिहार विधानसभा...
January 23, 2017
नई दिल्ली। जेएनयू प्रशासन प्रवेश परीक्षा में खुली धांधलेबाजी करने के लिए रिटेन एग्जाम को खत्म कर बहुजन छात्रों के खिलाफ साजिश कर रहा है। इसके खिलाफ जेएनयू के ही छात्र दिलीप यादव आमरण अनशन कर रहे हैं। दिलीप के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। अभी तक सोशल जस्टिस की बात कहते आए वामदल के छात्र इस अनशन से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल ने कन्हैया कुमार पर सवाल खड़े किए हैं।...
January 22, 2017
22 जनवरी सुप्रसिद्ध मार्क्सवादी विचारक -लेखक अंतोनियो ग्राम्शी (1891 -1937) का जन्मदिन है .उन्हें सजा देते हुए इटली की फासिस्ट हुकूमत के कोर्ट कहा था -' for twenty years we must stop this brain from working ' (हमें इस दिमाग को 20 साल तक काम करने से रोक देना चाहिए).
यह 1928 की बात है .ग्राम्शी तब इटली की संसद के सदस्य भी थे ....
January 21, 2017
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में खैरलांजी के दलित परिवार के एकमात्र पीड़ित भैयालाल भोटमांगे का आज (शुक्रवार) निधन हो गया। भैयालाल अपने परिवार को न्याय के लिए लड़ रहे थे। 2006 में 29 सितंबर को खैरलांजी गांव में रहने वाले दलित भैयालाल भोटमांगे के पूरे परिवार की नृशंष हत्या कर दी गई थी।
गांव में राजनीतिक रसूख रखने वाले कुंबी मराठा समुदाय के लोगों ने भोटमांगे की पत्नी सुरेखा, बेटी प्रियंका,...
January 21, 2017
जयपुर। आरक्षण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आंख की किरकिरी बना हुआ है। आए दिन संघ का कोई न कोई सदस्य इसे खत्म करने के लिए बयान देता रहा है। हालांकि संघ की राजनैतिक इकाई भाजपा भी आरक्षण की पक्षधर बिल्कुल नहीं रही। यूपी समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस की तरफ से आरक्षण पर बड़ा बयान आया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने आरक्षण...