जाति
March 20, 2017
20 मार्च 1927 को दोपहर का समय था। सूर्य किरणों का प्रतिबिंब तालाब के पानी में पङने लगा था। सर्वप्रथम डाँ अम्बेडकर तालाब की सीढ़ियों से नीचे उतरे। नीचे झुककर अपनी एक अंगुली से पानी को स्पर्श किया। यही वह ऐतिहासिक पल था। जिसने अस्पृश्य वर्ग में क्रान्ति का मार्ग प्रशस्त किया। यह एक प्रतीकात्मक क्रिया थी जिसके द्वारा यह सिद्ध किया गया था कि हम भी मनुष्य हैं...
March 16, 2017
जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के 27 वर्षीय छात्र मुथुकृष्णनन जीवानंदम (रजनी कृष) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राधाकृष्णन पर गुरुवार(16 मार्च) को जूता फेंकने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेएनयू छात्र को श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुुंचे केंद्रीय मंत्री को विरोध का सामना करना पड़ा। उसी दौरान भीड़ में से एक अज्ञात शख्स ने उन पर जूता फेंक दिया।
गौरतलब है कि...
March 14, 2017
जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के 27 साल के एक छात्र ने दक्षिण दिल्ली के मुनिरका इलाके में सोमवार(13 मार्च) शाम अवसाद के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मुथुकृष्णनन जीवानंदम (रजनी कृष) नाम का यह युवक जेएनयू में एमफिल का छात्र था।
कृष के फेसबुक प्रोफाइल से ली गई फाइल फोटो।
पुलिस के मुताबिक वह निजी कारणों को लेकर अवसाद में था, जबकि उसके दोस्तों ने...
March 14, 2017
आदमी की कीमत उसकी फौरी पहचान और नजदीकी संभावना तक सीमित कर दी गई है। एक वोट तक। एक संख्या तक। उसके साथ एक सोचने-समझने इंसान की तरह व्यवहार नहीं किया गया। लेकिन चमकने वाली चीजें निचले गर्दो-गुबार से ही बनती हैं। हर जगह- पढ़ाई-लिखाई की दुनिया में, गलियों में, राजनीति में, मरने में, जीने में।
मेरा जन्म एक घातक दुर्घटना थी। मैं अपने बचपन के अकेलेपन से कभी उबर नहीं सका। अपने उपेक्षित बचपन...
March 10, 2017
बिना विद्या जीवन व्यर्थ पशु जैसा
निठल्ले ना बैठे रहो करो विद्या ग्रहण।
चलो, चलें पाठशाला हमें है पढ़ना, नहीं अब वक्त गँवाना
ज्ञान-विद्या प्राप्त करें, चलो हम संकल्प करें
अज्ञानता और गरीबी की गुलामीगिरी चलो, तोड़ डालें
सदियों का लाचारी भरा जीवन चलो, फेंक दें।
शिक्षा को ही अपना जीवन बनाने वाली और महिलाओं के हकों की लड़ाई लड़ने वाली क्रांतिकारी...
March 7, 2017
झांसी। पैथालॉजी की आंतरिक परीक्षा देने के पहले ही अपनी जीवनलीला खत्म करने वाले महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के दलित छात्र अश्वनी कुमार को इंसाफ के लिए साथी छात्रों ने प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में 5 मार्च को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के मुख्य गेट छत्रपति शाहूजी महाराज की मूर्ति के पास लगभग 300 छात्र-छात्राएं जूनियर रेजिडेंट तथा कई सामाजिक संगठन शामिल हुए...
March 7, 2017
हरियाणा। आज भी हमारे समाज में दलितों पर अत्याचार कम नहीं हो रहे हैं। आज भी कई ऐसे राज्य है जहां शादी के दौरान दलितों को घोड़ी पर चढ़ने नहीं दिया जाता। ताजा मामला हरियाणा के सग्गा गांव का है। जहां राजपूतों ने दलित युवक को शादी के दिन घोड़ी चढ़ने नहीं दी।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ था। गांव में दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस ने इस मामले में...
March 4, 2017
नई दिल्ली। गुजरात में साल 2016 में दलितों पर खूब कहर बरपाया गया। इस साल गुजरात में 1,355 दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले दर्ज किए गए। पिछले 16 साल बाद गुजरात में सबसे अधिक अत्याचार दलितों के साथ हुआ है। दलितों के साथ रेप और मर्डर के मामलों में बीता साल 2001 से भी अव्वल रहा। 16 साल पहले गुजरात में सन 2001 में दलितों के खिलाफ सबसे अधिक अत्याचार के मामले हुए थे। पिछले साल 11 जुलाई 2016 को ऊना में...
March 4, 2017
मुंबई। भाजपा राज में दलित अत्याचार चरम पर है। अभी पिछले दिनों ही गुजरात में दलित अत्याचार की पराकाष्ठा की शर्मनाक खबर आई थी, अब एक और खबर ने भाजपा शासित राज्यों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अंबेडकरवादी चिंतक डा. कृष्ण किरवाले की हत्या कर दी गई। डॉ. किरवाले कोल्हापुर शहर में स्थित अपने मकान में शुक्रवार (3 मार्च) को मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि...
March 2, 2017
यह केवल लाशें नहीं. यह तो बुध्द से लेकर बाबा साहब तक चली आ रही प्रति-क्रांति के शिकार है. कल शाम गुजरात के अमरेली जिले के वरसडा गांव के 27 साल के जयसुख माधड़ को सिर्फ इस कारण तलवार से काट दिया गया कि उस ने सरपंच के चुनाव लड़ने की जुर्रत की.
नीचे तस्वीर है 30 साल के सरकारी कर्मचारी गिरीश जादव की जिन्हें कल रहस्यमई हालात में मार के पालीताना तहसील के एक रास्ते पर फेंक दिया. पिछले 2 हप्ते...