आदिवासी
July 10, 2020
देहरादून। वन गुज्जर समुदाय के वयोवृद्ध सदस्य मुस्तफा चोपड़ा जिन्हें पुलिस की बर्बरता का शिकार होने के बावजूद 18 जून को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें आज देहरादून सत्र अदालत ने जमानत दे दी। उसके दो नाबालिग पोतों उस्मान (16) और जाबिर (15) को भी 22 दिनों के बाद जमानत दे दी गई। गिरफ्तार किए गए वन गुर्जरों को कथित तौर पर हिरासत में दुर्व्यवहार सहने के लिए मजबूर किया गया था...
July 6, 2020
लखीमपुर खीरी। थारू समुदाय की महिलाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के लिए वन अधिकारियों के खिलाफ यूपी के लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा पुलिस स्टेशन में एक अभूतपूर्व प्राथमिकी दर्ज की गई है। एससी/एसटी एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एक पुलिसकर्मी, वन अधिकारी आलोक शर्मा, सुनील शर्मा, नंदू और शंखधर भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कथित हमला वन अधिकारियों और कजारिया गांव के निवासियों...
July 3, 2020
शिमला। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बनाए गए कोविड-नियमों का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री द्वारा उल्लंघन किए जाने को लेकर विरोध करने वाली हिमाचल प्रदेश के स्पीति जिले के काजा गांव की 200 आदिवासी महिलाओं के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री राम लाल मार्कंडा के खिलाफ पिछले महीने गांव के हर प्रवेश द्वार पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए...
June 30, 2020
दंतेवाड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी सोमवार को दंतेवाड़ा में कलेक्टर-एसपी बंगले के सामने अपनी गाड़ी से उतरकर सूमो सवार से भिड़ गईं। वाई श्रेणी सुरक्षा प्राप्त सोनी सोरी को अब पुलिस से ही खतरा महसूस होने लगा है। दरअसल, सोनी को दो दिन से इस बात का शक था कि पुलिस उनका पीछा कर रही है और गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश हो रही है। सोनी ने कहा कि पहले तो 28 जून को सारकेगुड़ा जाने से रोका, फिर 29 जून को बीजापुर...
June 29, 2020
सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों और प्रचलनों ने परंपरागत रूप से सामुदायिक निर्णय प्रक्रिया में औरतों को बाग लेने से रोका है और उन्हें औपचारिक और प्रथागत कानूनों के तहत समान विरासत और संपत्ति अधिकारों से वंचित रखा जाता है। वन अधिकार कानून, 2006 ऐसे चंद प्रगतिशील कानूनों में एक है जो वन अधिकारों को मान्यता देने के मामले में इस ऐतिहासिक नाइंसाफी को खत्म कर लैंगिक समानता को मुख्यधारा में शामिल करने की...
June 26, 2020
अमरीका के मिनियापोलिस शहर में जॉर्ज फ्लॉयड नामक एक अश्वेत नागरिक की श्वेत पुलिसकर्मी डेरेक चौविन ने हत्या कर दी. चौविन ने अपना घुटना फ्लॉयड की गर्दन पर रख दिया जिससे उसका दम घुट गया. यह तकनीक इस्राइली पुलिस द्वारा खोजी गई है. श्वेत पुलिसकर्मी नौ मिनट तक अपना घुटना फ्लॉयड की गर्दन का रखे रहा. इस बीच फ्लॉयड लगातार चिल्लाता रहा. ‘मैं साँस नहीं ले पा रहा हूँ’.
इस क्रूर हत्या के...
June 19, 2020
राजाजी नेशनल पार्क देहरादून के रामगढ़ रेंज में आशारोड़ी जंगल में दिनांक 16 व 17 जून 2020 को क्षेत्राधिकारी आन सिंह कांदली के नेतृत्व में वन विभाग की हथियारबन्द फोर्स द्वारा देहरादून-दिल्ली हाईवे से करीब 500 मीटर अन्दर जंगल में गुलाम मुस्तफा के डेरे पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले पर अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन ने कहा कि पुलिस मुस्तफा के डेरे पर बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंची...
June 9, 2020
अमर शहीद बिरसा मुंडा 19 वीं सदी के अंतिम दशक में हुएस्वतंत्रता आंदोलन के महान लोकनायक थे। उनका ‘उलगुलान’ (आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन पर दावेदारी का संघर्ष) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। इस आंदोलन ने आधे दशक से भी अधिक समय तक अंग्रेजी हुकूमत के दाँत खट्टे कर दिये थे। जिस ब्रिटिश साम्राज्य में कभी सूर्यास्त नहीं होता था, उसके खिलाफ़ इतने लंबे समय तक उलगुलान...
May 30, 2020
लॉकडाउन के कारण देशभर में मजदूरों की अपने घरों की तरफ वापसी जारी है। दो महीने से ज्यादा समय से चल रही देशव्यापी तालाबंदी ने मजदूरों की कमर तोड़ दी है, सरकारें उदासीन हैं वे उऩ्हें सुरक्षित पहुंचाने के बजाय राजनीति करने में मगन हैं। बीजेपी शासित कर्नाटक के सीएम मजदूरों को वहीं फंसाकर रखने का प्रयास कर चुके हैं वहीं यूपी के सीएम प्रियंका गांधी द्वारा ऑफर की गई बसों को लेने में अपनी हेठी समझकर...
May 13, 2020
अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन की उप महासचिव रोमा ने बिहार के कैमूर जिलांतर्गत आने वाले ग्राम दीघार, प्रखंड अधौरा में वनविभाग द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इस पत्र के मुताबिक, वनविभाग द्वारा आदिवासियों की खेती की भूमि पर जबरन गड्ढा खोद कर बेदखली की कार्यवाही की जा रही है, जबकि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने वनाश्रित समुदाय की खेती की भूमि पर किसी भी प्रकार की बेदखली...