आदिवासी
November 23, 2020
देर भले हो लेकिन सही उद्देश्य और सही दिशा में संघर्ष के परिणाम हमेशा सुखद और उत्साह बढ़ाने वाले होते हैं। दुधवा के थारू आदिवासियों के मामले में यह बात सौ फीसदी सच साबित होती दिख रही है। 21 नवंबर को वनाधिकार कानून-2006 के तहत पलिया उपखंडीय समिति ने दुधवा के थारू आदिवासियों के लघु वन उपज (संसाधन) के सामुदायिक दावे-फार्मों पर स्वीकृति की मुहर लगा दी है और ज़िला स्तरीय समिति को भेज दिया है।
इससे...
November 21, 2020
पडरछ (सोनभद्र) के आदिवासियों द्वारा वनाधिकार के तहत दावा की गई जमीन (वन भूमि) पर वन विभाग द्वारा जबरिया गड्ढे खोदने और वृक्षारोपण की आड़ में आदिवासियों की काश्त की जमीनों को छीनने व बस्ती उजाड़ने की कोशिशों के खिलाफ आदिवासियों को उप्र जनजाति विकास विभाग का साथ मिला है। पडरछ ग्राम वनाधिकार समिति की शिकायत को जनजाति विकास विभाग ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए, डीएम को पत्र लिखा है और पडरछ के वनाधिकार...
November 21, 2020
अरसे बाद ही सही, उत्तराखंड सरकार ने वन टांगिया गांवों की सुध लेना शुरू किया है। राजस्व व वन विभाग के अफसरों को भेजकर टांगिया गावों का सत्यापन शुरू कराया गया है लेकिन ढर्रा वही पुराना है। प्रशासन, वन विभाग के 1930-31 के अंग्रेजों के वर्किंग प्लान के पुराने नजरी-नक्शे के जरिए से सत्यापन करना चाह रहा है।
यह भी तब, जब लगभग एक पूरी सदी (90 साल) बीत गई है। टांगिया काश्तकारों की भी पीढ़ियां...
November 12, 2020
झारखंड विधानसभा में बुधवार को आदिवासियों के लिए अलग धर्मकोड की मांग का प्रस्ताव पारित हो गया। इस प्रस्ताव पर पक्ष और विपक्ष एक मत से सहमत है और दोनों ने इसके पक्ष में वोटिंग की। झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार ने केंद्र से जनसंख्या में आदिवासी धर्मकोड के काॅलम की मांग की है। झारखंड में पिछले कुछ महीनों से इस मांग को लेकर आंदोलन हो रहा था और सरकार ने इस मुद्दे की संवेदनशीलता के मद्देनजर विधानसभा का...
November 11, 2020
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध आदिवासी नेता सोनी रविवार 10 नवंबर को कथित तौर पर एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। वह कथित तौर पर एक दोपहिया वाहन में सवार थीं जिससे वह गिर गईं और उन्हें चोटें आईं हैं। ये चोटें कितनी गंभीर हैं और डॉक्टरों की भविष्यवाणी क्या है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
एशिया क्षेत्र के लिए जोखिम में मानवाधिकार रक्षकों के लिए 2018 फ्रंट लाइन डिफेंडर्स अवार्ड की विजेता सोनी सोरी पर...
November 10, 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी पुलिस थाना क्षेत्र के उकावद गांव में एक व्यक्ति ने आदिवासी समुदाय के 26 वर्षीय व्यक्ति विजय सहरिया को कथित तौर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आदिवासी युवक ने कथित तौर पर उसका उधार चुकता नहीं किया था। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
दूसरी ओर कांग्रेस ने दावा किया कि विजय सहरिया बंधुआ मजदूर था और केवल 5,000...
November 9, 2020
बिलासपुर हाईकोर्ट ने धर्मांतरण के बाद आदिवासियों पर हमले और उनके घरों में तोड़फोड़ करने को लेकर कोंडागांव के कलेक्टर, एसपी और राज्य सरकार को तलब किया है। जस्टिस पी.सैम कोशी की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए थाना प्रभारी को सबको सुरक्षित घर वापस भेजना का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। कोर्ट में बताया गया था कि धर्मांतरण के बाद आदिवासियों के जानमाल को खतरा है, इसके कारण वे घर नहीं लौट पा रहे हैं...
November 7, 2020
उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वनवासी समुदाय के पट्टाधारकों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ
उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति तथा अन्य परंपरागत वनवासी (ट्राइब्स एंड अदर ट्रेडिशनल फॉरेस्ट डवैलर्स) समुदाय के पट्टाधारकों को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी के रूप में शामिल किया जाएगा। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी...
November 7, 2020
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा का अपमान कर बैठे। इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
अमित शाह दो दिनों के बंगाल दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन गुरुवार को आदिवासियों को लुभाने की इस कोशिश में शाह का पहला कार्यक्रम बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने का था लेकिन वहां मूर्ति को लेकर विवाद हो गया। जिस मूर्ति पर...
November 6, 2020
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि घर के अंदर चार दीवारों के बीच अनुसूचित जाति व जनजाति के व्यक्ति पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अपराध नहीं होती। शीर्ष कोर्ट ने इसके साथ ही बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी कानून के तहत एक इमारत में महिला का अपमान करने के आरोपों को खारिज कर दिया। (हितेश वर्मा बनाम उत्तराखंड राज्य केस)
जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस अजय रस्तोगी की पीठ ने...