भारत-पाक मैच का लुत्फ उठाते दिखे फरार कारोबारी माल्या

Published on: June 6, 2017
करीब 9 हजार करोड़ रूपए का भारतीय बैंकों का चूना लगाने वाले फरार कारोबारी विजय माल्या को गत रविवार को बर्मिंघम में हुए भारत और पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाते देखा गया। जी हां, माल्या यह सुपर मुकाबला देखने एजबेस्टन स्टेडियम में पहुंचे थे। बता दें कि भारतीय बैंक का चूना लगाने के बाद माल्या ने इंग्लैंड को ही अपना ठिकाना बना रखा है। एक फोटो भी वायरल हो रहा है जिसमें  इस मैच के दौरान माल्या पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के साथ भी देखे गए।


 
दुनिया के बड़े शराब कारोबारियों में से एक विजय माल्या एजबेस्टन स्टेडियम में दर्शक दीर्घा में बैठकर भारत-पाक मैच का आनंद उठाते देखे गए। स्टेडियम में बैठे माल्या की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। माल्या को  अक्सर क्रिकेट का लुत्फ उठाते देखा गया है लेकिन भारत से भागने के बाद भारत के किसी मुकाबले के दौरान यह उनकी पहली सार्वजनिक फोटो है जो वायरल हो रही है। ज्ञात हो कि माल्या IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के मालिक हैं। 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें विजय माल्या और सुनील गावस्कर एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में स्पष्ट देखा जा सकता है कि विजय माल्या अपने मोबाइल फोन में कुछ देख रहे हैं और गावस्कर उनके बगल में हैं।

बाकी ख़बरें