रेनकोट वाले बयान पर शिवसेना ने साधा निशाना, ‘PM मोदी ने बिना साबुन के झाग पैदा करके सबको चमका दिया’

Published on: February 10, 2017
मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी को ‘रेनकोट’ वाले बयान पर जमकर सियासी हंगामा शुरु हो गया है। कांग्रेस के बाद अब शिवसेना ने भी पीएम मोदी पर हमला किया। उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने तो बिना पानी के ही पूरे देश को नहला दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 9 फरवरी को मुबंई के एक रैली में कहा कि पीएम ने बिना साबुन के झाग पैदा करके सबको चमका दिया।
 
 
रेनकोट वाले बयान पर शिवसेना का हमला
 
नोटबंदी का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि, मोदी को लगा कि मनमोहन सिंह को रेनकोट पहन कर नहाने की कला है, लेकिन आपने तो बिना पानी के देश को नहलाने का काम किया है, उसका क्या ?’’ राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा था, ‘बाथरूम में रेनकोट पहनकर नाहने की कला तो सिर्फ डॉक्टर साहब के पास थी।’ उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में इतने घोटाले हुए फिर भी उनपर कोई दाग नहीं लगा।

मनमोहन पर मोदी के इसी वार से कांग्रेस तिलमिला गई है और जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हो। बीएमसी चुनाव में गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना की ओर से ऐसे बयान लगभग आते रहे हैं।

Courtesy: Janta Ka Reporter
 

बाकी ख़बरें