योगी सरकार के मंत्री बोले- अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर क्योंकि 'सुप्रीम कोर्ट हमारा है'

Written by Sabrangindia Staff | Published on: September 10, 2018
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दावा किया है कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा, क्योंकि 'सुप्रीम कोर्ट हमारा है'।

 
 

बहराइच में मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के  मंत्री ने कहा, 'मंदिर हमारा अराध्य है। मंदिर बनेगा। मंदिर बनाने के लिए हम लोग संकल्पबद्ध हैं।' 

जब एक पत्रकार ने उन्हें याद दिलाया कि अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में है और उस पर फैसला आना बाकी है। तो उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट में है तभी तो। सुप्रीम कोर्ट भी तो हमारा ही है ना, सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है। न्यायपालिका भी हमारी है। विधानपालिका भी हमारी है। ये देश भी हमारा है। मंदिर भी हमारा है।'

वर्मा पिछले चार बार से बहराइच से विधायक हैं, अभी वे यूपी सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। 

बाकी ख़बरें