नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने अपने इस वीडियो में कहा है, ''बीजेपी की सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके तीन बड़े उदाहरण हैं- नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन।''

अपने वीडियो में राहुल ने कहा, ''2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया, पूरी दुनिया में आया। अमेरिका के बैंक गिर गए, एक के बाद एक कंपनियां बंद होती गईं। यूरोप के बैंक गिरे, मगर हिंदुस्तान को कुछ नहीं हुआ। तब यूपीए की सरकार थी। मैं प्रधानमंत्री के पास गया था और मैंने उनसे पूछा था कि मनमोहन सिंह जी बताइए पूरी दुनिया में आर्थिक नुकसान हुआ है, हिंदुस्तान को कोई असर नहीं हुआ, कारण क्या है?''
'मनमोहन सिंह जी ने कहा था कि राहुल अगर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को समझना चाहते हो तो ये समझना होगा कि हिंदुस्तान में दो अर्थव्यवस्था हैं- पहली असंगठित और दूसरी संगठित।''
राहुल वीडियो शेयर करते हुए कहा है, 'जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी: भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। ‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें।