कर्नाटक : बजरंग दल ने मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया

Written by Sabrangindia Staff | Published on: January 18, 2023
वे जाहिर तौर पर कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में एक नाबालिग मुस्लिम लड़की को परेशान करने के मामले में इसके एक सदस्य नितेश की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।


Image: Twitter / Millat Times
 
ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें भगवा झंडे लिए कुछ लोगों को एक मस्जिद के बाहर अशोभनीय नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो बजरंग दल के सदस्यों का कर्नाटक के शिमोगा में एक मस्जिद के बाहर प्रदर्शन का बताया जा रहा है।
 
मिल्लत टाइम्स के अनुसार, बजरंग दल के सदस्यों के एक समूह ने एक मस्जिद के बाहर नारे लगाए और कुछ मुसलमानों ने "अल्लाहु अकबर" के नारे लगाते हुए जवाबी कार्रवाई की। बजरंग दल के इस प्रदर्शन का कारण यह था कि उसके एक सदस्य सुनील कुमार को एक नाबालिग मुस्लिम लड़की को परेशान करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था।



Related:

बाकी ख़बरें