बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप कांड के बाद जहां देशभर में आक्रोश है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के एक और नेता ने शर्मनाक बयान दिया है। भाजपा नेता को इस बर्बर कांड के लिए लड़की ही जिम्मेदार नजर आ रही है।

बाराबंकी के रहने वाले भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बेहद शर्मनाक बयान दिया है और गैंगरेप के आरोपियों के पक्ष में बोलते नजर आए और उन्होंने गैंगरेप जैसी शर्मनाक हरकत के लिए उन लड़कों को दोष देने की वजाय लड़कियों को ही रेप के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया।
ये भाजपा नेता यही नहीं रुके, उन्होंने तो बकायदा आरोपियों को जेल से रिहा करने की भी डिमांड कर डाली। उनके इस विवादित बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करके आपत्ति जताते हुए कहा ये किसी भी पार्टी के नेता कहलाने लायक नहीं हैं। वो अपनी बीमार मानसिकता को दिखा रहे हैं। मैं उन्हें नोटिस भेजने जा रही हूं।

बता दें कि हाथरस गैंग रेप केस के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में गुस्सा है, तमाम राजनीतिक पार्टियां भी पीड़िता के परिवार से मिलने जा रही हैं, जिसको लेकर यूपी सरकार और विपक्ष में वार-पलटवार चल रहा है लेकिन इसी बीच सत्ता पक्ष के एक नेता की तरफ से दिया गया ऐसा बयान बेहद शर्मनाक है।
इससे पहले भाजपा के बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस वीभत्स घटना को संस्कार से जोड़ा था। भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया था कि संस्कार से बलात्कार रुक सकता है, शासन और तलवार से नहीं। उनके इस बयान को लेकर भी खूब आलोचना हुई थी।