लखनऊ। हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जेल भेजे गए सभी 15 सपाइयों को शनिवार दोपहर अस्थायी जेल से रिहा कर दिया गया। गुरुवार को हज़रतगंज स्थित जीपीओ के सामने सपा के कार्यकर्ताओं ने हाथरस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन की अगुवायी करने वाले मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, महानगर नगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अजय यादव, पवन सरोज (नगर अध्यक्ष अनूसूचित जनजाति) राजेंद्र पांडेय (महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी) के अलावा विवेक सिंह, रॉबिन सिंह यादव, रवि प्रकाश यादव, अभिनव श्रीवास्तव,नितेंद्र सिंह, शैलेश यादव, तुषार त्रिपाठी, राकेश चौधरी व प्रदीप सिंह पानु को हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार हिरासत में लेकर फैज़ाबाद रोड स्थित अस्थायी जेल भेजा था।
शनिवार दोपहर रिहा हुए सभी सपाई जेल से सीधे सपा प्रदेश कार्यालय गए।जहां इनका जोरदार स्वागत किया गया। गुरुवार दोपहर जीपीओ के सामने प्रदर्शन के दौरान पुलिस इन्हें बरबरतापूर्वक लाठियों से पीटा था। जिसमें करीब दर्जन भर चोटिल भी हो गए थे।