उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 17 वर्षीय दलित किशोरी का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हो गया, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार रात तीन युवकों ने 17 वर्षीय दलित किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों में से एक सोहेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी को गोली लगी।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आलोक कुमार ने बताया, “अंतू थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। तलाशी अभियान के दौरान एक आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पहले से ही पीड़िता को जानते थे। बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।”
पुलिस के अनुसार, अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत चमनगंज बाजार के पास के एक गांव की रहने वाली किशोरी को दिलीपपुर के खमपुर गांव के तीन युवकों ने कथित तौर पर कार में अगवा कर लिया था। मंगलवार तड़के वह अपने गांव के पास बेहोश हालत में मिली।
पीड़िता की खमपुर निवासी गुड्डू खान से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। सोमवार शाम गुड्डू ने उसे घुमाने ले जाने के बहाने बुलाया और मोटरसाइकिल पर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली मंडी ले गया।
बाद में गुड्डू के दोस्त सोहेल और इरफान भी शामिल हो गए। तीनों ने किशोरी को कार में एक बाग में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और सुबह करीब 4 बजे उसे बेहोश हालत में गांव के पास छोड़कर फरार हो गए।
मंगलवार सुबह परिवार की एक महिला ने लड़की को देखा। परिवार ने पुलिस को सूचना दी और किशोरी को सांडवा चंद्रिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। होश आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसकी मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया।
सर्किल ऑफिसर (शहर) प्रशांत राज हुडा ने स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश के दौरान SHO अभिषेक सिंह सिरोही और गरवारा पुलिस चौकी प्रभारी सचिन यादव की टीम को सोहेल की लोकेशन मिली। मंगलवार दोपहर अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहंगपुर जंगल इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर दी।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों ने टीम को रोकने पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी सोहेल के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।
पुलिस टीम ने घायल आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अपराध में इस्तेमाल हुई कार को भी जब्त कर लिया गया है।
Related

गुजरात: साबरकांठा के दलित परिवार कथित सामाजिक भेदभाव के चलते सामूहिक पलायन पर विचार कर रहे हैं
हैंडपंप से पानी पीने पर दलित नाबालिग को पीटा और अपमानित किया गया