यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा सरकार

Written by Sabrangindia Staff | Published on: March 10, 2022
उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन तीनों राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के हाथ से सिर्फ एक राज्य पंजाब निकला है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने का ऐलान कर दिया है।



उत्तर प्रदेश और पंजाब के साथ उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना जारी है। तीनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन भाजपा ने तीनों राज्यों में बाजी मार ली है। चुनाव आयोग शाम 7.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में 70 सीटों में से 37 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 10 पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 16 सीटें जीत चुकी है, जबकि 3 सीटों पर आगे चल रही है। 

गोवा में 40 सीटों में से 20 सीटें भाजपा जीत चुकी है। कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 1 सीट पर आगे बनी हुई है। मणिपुर की बात करें तो वहां भी भाजपा 26 सीटें जीत चुकी है, जबकि 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस ने पांच और जदयू ने छह सीटें जीती हैं। 

6.30 बजे तक मणिपुर चुनाव परिणाम :
- भारतीय जनता पार्टी ने 21 सीटें जीती, 11 पर आगे.
- कांग्रेस ने चार सीटों पर हासिल की जीत.
- 2 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती
- जदयू ने पांच सीटें जीती, एक पर आगे
- कुकी पिपुल्स गठबंधन ने दो सीट जीती
- नागा पिपुल्स फ्रंट चार सीटें जीते, एक पर आगे
- नेशनल पिपुल्स पार्टी ने 4 सीटें जीती, जबकि पांच सीटों पर आगे बनी हुई है.

6.30 बजे तक उत्तराखंड चुनाव परिणाम : 
- भारतीय जनता पार्टी ने 28 सीटें जीती, 19 पर आगे.
- कांग्रेस ने 12 सीटों पर हासिल की जीत, 7 सीटों पर बढ़त
- बसपा ने 1 सीट जीती, 1 सीट पर आगे.
- दो निर्दलीय उम्मीदवार आगे बने हुए हैं.

6.30 बजे तक गोवा चुनाव परिणाम : 
- भाजपा ने 20 सीटें जीत ली हैं.
- कांग्रेस ने 10 सीटें जीत ली हैं, जबकि 1 सीट पर आगे है.
- आम आदमी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की
- गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने एक सीट जीती.
- तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने हासिल की जीत.

पंजाब चुनाव परिणाम :
- आम आदमी पार्टी 92 सीट
- कांग्रेस 18
- शिअद 3
- बीजेपी 2

यूपी चुनाव परिणाम : 
बीजेपी- 255
सपा- 111
आरएलडी- 8
निषाद- 6




 

बाकी ख़बरें