बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान किया गया। कुछ जगह शुरुआत में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में दिक्कतों की खबर आई लेकिन बाद में फिर वोटिंग की रफ्तार बढ़ गयी। खबरों के मुताबिक शाम छह बजे तक 53.54 फीसदी मतदान हुआ। राजधानी पटना में अबतक 52.52 फीसदी मतदान हुआ।

बिहार में चल रहे मतदान के बीच चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार स्थिति एकदम अलग है। हम सुरक्षित चुनाव कराना चाहते हैं। बिहार के लोगों ने सभी निर्देशों का पालन किया और मतदान किया।
कोरोना संकट काल में मतदान के लिए अलग व्यवस्था की गई है, पीएम मोदी, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार ने लोगों से सावधानी बरतते हुए मतदान करने की अपील की है। पहले चरण के लिए कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल रहे हैं।