पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ 21 विपक्षी दलों का भारत बंद

Written by Sabrangindia Staff | Published on: September 10, 2018
कांग्रेस की अगुवाई में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ 21 विपक्षी दलों का देशभर में भारत बंद जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, शरद यादव समेत कई दिग्गज नेता धरने पर बैठे हैं। 

इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार से सभी लोग परेशान हैं। सरकार की नीतियां जनविरोधी है। यही वजह है कि देश के लोगों में बड़े पैमाने पर असंतोष है। इस बात से साफ है कि देश में सरकार बदलने का समय आ गया है। 

डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ सभी विपक्षी दलों के नेता रामलीला मैदान में धरने पर बैठे हैं। सोनिया गांधी ने भी वहां पहुंचते ही मोदी सरकार को जनविरोधी नीतियों को लेकर आगाह किया। 

बंद के समर्थन में आरजेडी, जेडीएस, सपा, सीपीआई, बसपा, डीएमके, मनसे समेत 21 दल हैं। कर्नाटक सरकार ने बंद के चलते सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। 

बाकी ख़बरें