मिडिया
November 5, 2020
दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में फरवरी 2020 के सांप्रदायिक दंगों के मामले में आरोपी सीएए विरोधी कार्यकर्ता खालिद सैफी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। सैफी के खिलाफ दंगों के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा किया गया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। उनके साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने की आशंका नहीं है। ऐसे में आरोपी को जमानत देने में कोई अड़चन नहीं है। हालांकोर्ट...
November 5, 2020
महाराष्ट्र के एक मुस्लिम यूरॉलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ शेख ने शहीद सैनिक की मां की गरीबी को देखते हुए उनके मुफ्त इलाज की पेशकश की। डॉक्टर अल्ताफ शेख द्वारा व्हीलचेयर वाली बुजुर्ग महिला को गले लगाने का दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने औरंगाबाद जिले के रहने वाले डॉक्टर को फोन कॉल किया और उनके इस अंदाज...
November 5, 2020
नई दिल्ली। समाचार चैनल जी न्यूज ने अपने एक सांप्रदायिक ट्वीट में अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव को 'राष्ट्रवाद बनाम मुस्लिम कार्ड बताया है। चैनल ने अपने ट्वीट में रिपब्लिकन के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रवाद और जो बिडेन को मुस्लिम कार्ड के साथ जोड़कर अपने शो में दर्शकों से सवाल पूछा कि राष्ट्रवाद जीतेगा या मुस्लिम कार्ड?
यह सर्वविदित है कि डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2017 में सात...
November 5, 2020
मुंबई: 2018 में एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग की एक अदालत ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी और दो अन्य आरोपियों को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गोस्वामी की 14 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था लेकिन अदालत ने कहा कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है।
अदालत द्वारा...
November 4, 2020
अहमदाबाद के एक सूती मिल में बुधवार की दोपहर हुए भीषण विस्फोट और आगजनी के बाद नौ लोगों की मौत हो गई। दमकलकर्मियों ने विस्पोट स्थल से नौ अन्य लोगों को रेस्क्यू किया है, इमारत के एक हिस्से को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। एलजी अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक अस्पताल अधीक्षक ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की।
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट स्थल से नौ लोगों को मृत लाया गया। हमने...
November 4, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को सुल्ताना मिर्जा और उत्तर प्रदेश राज्य मामले में यूपी के एक समलैंगिक जोड़े को संरक्षण देने का आदेश दिया, जो कथित रूप से अपने संबंधित परिवार के सदस्यों और समाज से उत्पीड़न और प्रतिरोध का सामना कर रहे हैं। याचिकाकर्ताओं के लिए धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और मोहम्मद नौशाद उपस्थित हुए और मुख्य स्थायी वकील ने प्रतिवादी राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
जस्टिस शशिकांत...
November 4, 2020
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि अर्नब गोस्वामी के खिलाफ की गई कार्रवाई कोर्ट के आदेश के पालन में की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।
देशमुख ने पत्रकारों को बताया कि इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक की पत्नी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने मामले की फिर से जांच कराए जाने की अनुमति दी। इसके बाद ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और...
November 4, 2020
मुंबई। गीतकार जावेद अख्तर ने मंगलवार को मुंबई की एक स्थानीय अदालत में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की। अख्तर ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने टेलीविजन पर अपने इंटरव्यूज में उनके खिलाफ निराधार और अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
जावेद अख्तर ने अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दायर कर भारतीय दंड सहिंता की मानहानि संबंधी धाराओं में कंगना रनौत...
November 4, 2020
बीते कुछ वर्षों से ईवीएम का मुद्दा चर्चाओं में रहा है। बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। यहां छपरा जिले के गड़खा में 3 नवंबर को हुए मतदान में भारी बवाल हो गया था। यहां भी ईवीएम का मुद्दा सामने आया है। दरअसल लोगों का कहना था कि वह वोट लालटेन पर दे रहे थे लेकिन यह कम को जा रहा है। कई लोग कह रहे थे कि वे एक वोट डाल रहे हैं लेकिन भाजपा को पांच मिल रहे हैं। यहां के लोगों का...
November 4, 2020
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मुबारकपुर ताना क्षेत्र गूजरपार गांव की दलित महिलाओं ने छेड़खानी से तंग आकर एक युवक को बंधक बनाया। इसकी खबर लगते ही बड़ी संख्या में भीड़ वहां पहुंच गई और गांव में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। हमलावर बंधक बनाए गए आरोपी को छुड़ा कर ले गए। इस गुंडई से नाराज महिलाएं गांव के बाहर धरने पर बैठ गयी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले...