राजनीती
October 26, 2018
मुख्यमंत्री रमन सिंह वैसे तो भारतीय जनता पार्टी को लगातार चौथी बार सत्ता दिलाने के प्रति आश्वस्त लग रहे हैं, लेकिन इस बार उनको अपनी खुद की सीट पर मुश्किल होने लगी है।
अब तक निर्विवाद और तकरीबन निर्विरोध तरीके से जीतते रहे रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को ही मैदान में उतार दिया है।
2013 के विधानसभा चुनावों में करुणा शुक्ला की...
October 26, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही दावा कर चुके हों कि वे देश के हर गांव में बिजली पहुंचा चुके हैं, लेकिन हकीकत ये है कि राजस्थान के कई गांवों में अब तक बिजली नहीं है।
आंतेला. देश को आजाद हुए करीब 70 साल बीत चुके हैं। सरकार की ओर से गांव-ढाणियों में बिजली पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन विद्युत कनेक्शन के लिए मांग पत्र की राशि जमा कराने के कई महीने बाद भी बिजली कनेक्शन जारी नहीं...
October 26, 2018
अरुण जेटली ने जो सीबीआई में चल रहे मौजूदा विवाद के बारे में कहा कि, सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को हटाने का निर्णय केंद्र सरकार ने केंद्रीय सर्तकता आयोग (सीवीसी) की सिफारिशों के आधार पर लिया है.
ये बात सही है केंद्रीय सतर्कता आयोग एक वैधानिक निकाय है, जिसका काम सरकारी अधिकारियों पर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करना है लोकपाल अभी तक गठित नही हो पाया है...
October 26, 2018
“रौशनी नहीं है, अंधेरा दिख रहा है”- प्रधानमंत्री मोदी
“रौशनी आपसे आ रही है प्रधानमंत्री जी”- आनंद महिंद्रा
महान भारत की बर्बादी के दौर में उस ख़ूबसूरत मंच पर हुआ यह संवाद शेक्सपीयर के संवादों से भी क्लासिक है। अपने प्रोफेसर की बात पर क्लास रूम में एक छात्र खड़ा हो गया।
खेतों में पराली जल रही थी, क्लास रूम में सवाल उबल रहे थे। जबकि आग की आँच और क्लास रूम में पांच...
October 26, 2018
दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने भाषणों में एक वाक्य अक्सर कहते हैं, “ये सब मिले हुए हैं”. छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में कभी-कभी इस बात पर यकीन करने को जी चाह जाता है. दरअसल छत्तीसगढ़ में अगले महीने हो रहे विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव न सिर्फ़ छत्तीसगढ़ की, बल्कि पूरे देश की राजनीति पर असर डालेंगे. लेकिन यहां के सभी विपक्षी दलों के रवैय्ये से ऐसा लगता नहीं है...
October 25, 2018
पटना में लेफ्ट की भाजपा हराओ- देश बचाओ रैली चल रही है. लाल झंडे के तले बडी संख्या में लोग और समर्थक यहां पहंचे हैं. इस मौके पर जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पहुंचेंगे। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जगह रैली में राजद की तरफ से रामचंद्र पूर्वे और तनवीर हसन शामिल होंगे।
रैली से पहले कन्हैया कुमार ने कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट...
October 25, 2018
दलित व आदिवासी वोट बिखराव की पूरी योजना तैयार है। साज़िश यह है कि अनिसुचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में किये गए बदलाव के बाद उपजे आक्रोश तथा 2 अप्रेल को भाजपा शासित राज्यों में बन्द के दौरान हुई हिंसा के कारण भाजपा से नाराज दलित आदिवासी वर्ग की ताकत को खण्ड खण्ड कर दिया जाए।
हम सब जानते है कि यह नाराजगी रोहित वेमुला प्रकरण से प्रारम्भ हुई,जो बाद में डांगावास नरसंहार,डेल्टा मेघवाल...
October 25, 2018
भावना में भगवान बसते हैं। इसलिए भक्त बहुत भावुक होते हैं। राफेल का मामला उछला तो मुझे लगा कि भावुक भक्त भगवान से कहेंगे— कह दीजिये यह झूठ है। राहुल गांधी ने जब बार-बार चौकीदार को चोर कहा तो मुझे लगा कि भक्त चिल्लाएंगे-- मोदीजी यह अपमान मत सहिये। आप संसद में पूर्ण बहुमत में हैं। जेपीसी के अध्यक्ष आपकी पार्टी का होगा। जांच करवाकर भौंकने वाले के मुंह बंद करवाइये और उसके बाद मुकदमा करवाकर राहुल...
October 25, 2018
मंगलवार को पूरे दिन सीएनएन पर एक पट्टी बार बार दिखती है कि ट्रम्प चुनावों में झूठ और भय फैला रहे हैं। इस पट्टी में अगर मगर नहीं है, बस साफ़ साफ़ घोषणा है कि ट्रम्प ने झूठ बोला है।
सीएनएन के रिपोर्टर ने तो पूछ ही लिया कि राष्ट्रपति जी आप माइग्रेंट को लेकर जो आरोप लगा रहे हैं, उसके सबूत है? क्या भारत में कोई प्रधानमंत्री मोदी से पूछ सकता है? क्या कोई साफ़ साफ़ इस तरह की पट्टी चला सकता है कि...
October 25, 2018
ऐसा लगता है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी नाम बदलने का अभियान चला रहे हैं। हाल में उन्होंने उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध शहर इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की घोषणा की है। प्रयाग में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम है और शायद इसी कारण उन्होनें हमारे शहरों के नाम से इस्लामिक शब्दों को हटाने के अभियान के तहत इस शहर का नाम बदलने का निर्णय लिया है। वैसे इलाहबाद का नाम...