राजनीती

May 7, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एवं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। परंतु बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव का कुछ अलग ही मानना है। राम माधव ने 2014 जैसी जीत पर आशंका जताते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत से पीछे रह सकती है। लोकसभा चुनाव के अंतिम दो चरण अब भी शेष है जिन्हें काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में...
May 7, 2019
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को हुए मतदान के बाद एक होटल के कमरे से ईलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) और वीवीपैट मशीनें मिली हैं। इन मशीनों के बरामद होने के बाद लोगों ने खूब हंगामा किया। होटल से छह ईवीएम बरामद किए गए। जिस अधिकारी के पास से ईवीएम बरामद हुआ, वह दरअसल उस ईवीएम का संरक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट था। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने ईवीएम को अपने...
May 7, 2019
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के शहर के बीचोबीच सोमवार को भाजपाइयों ने सरेआम गुंडागर्दी की। बाइक में टक्कर लगने का विरोध करने पर दरोगा के पुत्र और पुत्रवधू को पीटा। महिला के कपड़े फाड़ दिए।  गुस्साए दंपती ने शोर मचाकर गाड़ी रुकवा ली। महिला भाजपा नेता की गाड़ी के आगे लेट गई, जिस पर मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर जाम लग गया। काफी गहमागहमी हुई, पुलिस के आने पर ही दंपती वहां से हटे। पुलिस...
May 6, 2019
लंबे समय से अपनी सरकार और भाजपा से नाराज चल रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने आखिरकार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला हमले किए। राजभर ने कहा कि भाजपा ने उनकी पार्टी के नाम और चिन्ह का गलत इस्तेमाल किया है। राजभर ने कहा कि उन्होंने 13 अप्रैल को ही इस्तीफा दे दिया था, मुझे सरकार से कोई लेना-देना...
May 6, 2019
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के महासचिव राम माधव ने माना है कि इस लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी बहुमत से पीछे रह सकती है। माधव का यह बया उस वक्त आया है जब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेटली समेत कई बड़े नेता बहुमत हासिल करने का दावा कर रहे हैं।  ब्लूमबर्ग को दिये एक इंटरव्यू में राम माधव ने कहा कि अगर हम अपने दम पर 271 सीटें हासिल कर लेते हैं तो यह...
May 6, 2019
चुनाव आयोग द्वारा पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को दी गई क्लीन चिट से विपक्ष संतुष्ट नहीं दिख रहा है। कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने आयोग से मिले इस क्लीन चिट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सांसद सुष्मिता देव को निर्वाचन आयोग के निर्णय की रिकॉर्डिंग सहित हलफनामा लेकर प्रस्तुत होने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग के निर्णय से असहमत सुष्मिता देव की याचिका सीजेआई...
May 6, 2019
यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है की देश की सेना के नाम पर वोट माँगे जा रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता के बाद शायद यह पहला चुनाव हो रहा है जब कोई पार्टी भारतीय सेना का नाम अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्वतंत्रत भारत के इतिहास में पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सेना के बलिदान और आतंकवाद के ख़िलाफ़ कार्यवाहियों के नाम पर राजनीति कर रही है। आम चुनाव 2019 में सत्तारूढ़...
May 6, 2019
यूपी की सभी 14 सीटों पर सोमवार को 5वें चरण में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य की कौशांबी लोकसभा सीट पर सुबह के शुरुआती मतदान में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा है। कौशाम्बी लोकसभा सीट से गठबंधन के उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज ने एक बूथ पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया है।  कौशाम्बी लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं बीजेपी ने मौजूदा सांसद विनोद कुमार सोनकर को फिर से टिकट दिया है। उनसे मुकाबले...
May 6, 2019
पाँच साल पहले बात शुरू हुई थी कि अच्छे दिन आयेंगे, काला धन आयेगा, 15 लाख हर शख्स के खाते में जायेगा, रोजगार मिलेगा, विकास तेजी से होगा. सबका होगा. उन्होंने जनता के सामने वादा किया कि मेरी सरकार पाँच साल के लिए बनी है और मैं वादा करता हूँ कि 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए जब वोट माँगने आऊँगा तो अपने कामों का हिसाब दूँगा.  क्या उन्होंने हमें अपने कामों का हिसाब दिया? जैसे- कितने रोजगार पैदा...
May 6, 2019
दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है और इस बार मोदी जी को रोकने के लिए सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने बैरिकेटिंग कर दी है। ये कहना है सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड ने अखिलेश यादव से बात की और उनसे वर्तमान चुनावों की रूपरेखा और संभावनाओं से जुड़े तमाम सवाल किए। अखिलेश यादव ने कहा कि देश को बदलाव के लिए एक नई सरकार और...