राजनीती

June 28, 2019
केंद्र की मोदी सरकार-2 के पहले दो महीने में ही अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। चालू वित्त वर्ष 2019-20 के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई) में ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का राजकोषीय घाटा पूरे साल के बजट अनुमान का 52 प्रतिशत तक पहुंच गया है। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार निरपेक्ष रूप से राजकोषीय घाटा 3,66,157 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि में...
June 28, 2019
हरियाणा के जुलाना जिले में किसान के रेल रोको आंदोलन के चलते दिनभर तनाव के हालात बने रहे। यह आंदोलन, कुरुक्षेत्र से नारनौल तक निकलने वाले नेशनल हाइवे 152-डी के लिए अधिग्रहित जमीन का किसानों को मार्केट रेट पर भुकतान दिलाने के लिए हो रहा है। कल सुबह ही किसानों ने इस बात का आश्वासन दिया है कि, प्रशासन द्वारा राशि बढ़ाने का पत्र दिए जाने के बाद रेल नहीं रोकी जाएगी। परन्तु, साथ ही रेल रोको आंदोलन वापस...
June 28, 2019
इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम अधिकारी को बल्ले से पीटने के बाद सियासत गर्म हो गई है। एक ओर पिता कैलाश विजयवर्गीय उनका समर्थन कर हैं, वहीं दूसरी ओर इंदौर की सभी अदालतों ने उनकी जमानत याचिका निरस्त कर दी है और उनपर एक और मामले को लेकर केस दर्ज कर दिया गया है।  आकाश विजयवर्गीय बीजेपी नेता होने के साथ इंदौर तीन से विधायक हैं। नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप...
June 28, 2019
केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल द्वारा एक प्रेस वार्ता में घोषणा करने के बाद कि रेल के अभी या कभी भी निजीकरण की कोई योजना नहीं है, सरकार की ओर से कहा गया कि भारतीय रेल अपने कुछ कम बोझ तथा पर्यटन वाले मार्गों पर रेल संचालन हेतु निजी क्षेत्र की इकाइयों को आमंत्रित करेगी। शुरू में भारतीय रेल अपने ही उद्यम इण्डियन रेलवेज़ केटरिंग एवं टूरिज़्म काॅर्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) को दो गाड़ियां संचालन हेतु...
June 28, 2019
प्रधानमंत्री मोदी जी के सरदार सरोवर बांध पर दिए गए बयान का नर्मदा घाटी में कड़ा विरोध किया जा रहा है। नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़े सदस्यों का कहना है कि मोदी जी का यह बयान झूठा है, ज़मीनी हालात प्रधानमंत्री के दावों से बिल्कुल अलग हैं। आंदोलन का मुख्य रूप से नेतृत्व कर रहीं, मेधा पाटकर का कहना है कि, ‘सरदार सरोवर बाँध से किसानों की खेती के लिये और, कच्छ, सौराष्ट्र व राजस्थान के सूखे इलाके में...
June 27, 2019
असम में NRC प्रक्रिया के दौरान अधिकारीयों की लापरवाही को लेकर एक मामला सामने आया है। प्रदेश पुलिस की गलतियों के कारण बिना वजह 59 वर्ष की महिला को जीवन के तीन साल डिटेंशन कैंप (नजरबंदी शिविर) में गुजारना पड़ा है। खबर के अनुसार, पुलिस ने उसे गलती से विदेशी घोषित कर दिया था। हालांकि, अब पुलिस ने अपनी गलती मान ली है।  पुलिस अधिकारीयों की गलती मानते हुए, चिरांग जिले के पुलिस अधीक्षक सुधाकर...
June 27, 2019
मध्य प्रदेश सरकार ने गौ रक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा पर रोक लगाने के लिए एक नए कानून का प्रस्ताव रखा है। प्रदेश सरकार के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गाय को लेकर हिंसा के किसी मामले में गिरफ्तार किया जाता है, तो उसे छह महीने से लेकर तीन साल की सजा दी जा सकती है। साथ ही, दोषी पर 25,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कांग्रेस नेता व प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह की सरकार ने...
June 27, 2019
यह हमारी श्रृंखला “रिमोट कंट्रोल” का तीसरा लेख है। हमारा प्रयास है कि टीवी और फिल्म द्वारा समाज में फैलाए जा रहे गलत धारणाओं और अफ़वाहों को उजागर कर सकें। जिससे एक द्वेषहीन व विकारमुक्त समाज की स्थापना की जा सके। आज के दौर में फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्सों में बटी हुई दिखाई देती है। एक ओर सामाजिक कुरीतियों व रूढ़िवादी धारणाओं को खत्म करने का प्रयास करते हुए ‘पिंक’ जैसी...
June 26, 2019
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव से शुरू हुई बीजेपी और टीएमसी में तनातनी अब भी जारी है। कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद अब दोनों पार्टियां के बीच का विवाद अब धार्मिक रंग लेते हुए नज़र आ रहा है। हाल ही में बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर विरोध जाहिर किया। साथ ही, मंगलवार को सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के हावड़ा में...
June 26, 2019
देश में पिछले कुछ महीनों से धर्म के नाम पर मासूमों को प्रताड़ित करना आम बात हो गई है। परंतु अब मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं से आम जनता परेशान हो चुकी है। हाल ही में झारखंड के खरसावां जिले के धातकीडीह गांव में पुलिस की लापरवाही और लोगों की नफ़रत की कीमत मासूम तबरेज़ को अपनी जान से चुकानी पड़ी। जिसके बाद देश भर के लोगों में "जय श्री राम" के नाम पर फैले विष के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है।...