राजनीती
October 15, 2019
गुजरात में 18 महीने से साढ़े दस लाख विद्यार्थी 3,738 पदों की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे। 20 अक्तूबर को परीक्षा होनी थी लेकिन 12 अक्तूबर को ख़बर आती है कि परीक्षा रद्द हो गई है। गुजरात सबोर्डिनेट सर्विसेज़ सलेक्शन बोर्ड परीक्षा का आयोजक है। इस परीक्षा का विज्ञापन 12 नवंबर 2018 को आया था। इस संबंध लोकसभा चुनावों से पहले नौजवानों को बरगला कर रखने से है या नहीं, ये गुजरात के विद्वान नौजवान तय...
October 15, 2019
नई दिल्ली: अकाल तख्त प्रमुख (जत्थेदार) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि RSS जिस तरह से काम कर रहा है, उससे इतना तो साफ है कि यह देश को बांट देगा। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हां, इसे प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि RSS...
October 15, 2019
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार के एक फैसले से प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड बेरोजगार हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने बजट का हवाला देकर इनकी ड्यूटी खत्म कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के बराबर वेतन किए जाने के बाद बजट का भार बढ़ गया और इसे संतुलित करने के लिए सरकार ने होमगार्डों की छंटनी कर दी। एडीजी पुलिस मुख्यालय वीपी जोगदण्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।...
October 15, 2019
सूरजपुर ज़िले के ग्राम तारा में सोमवार से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हैं. ये ग्रामीण हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अडानी को आवंटित की गई परसा कोल ब्लॉक खनन परियोजना का विरोध करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
ग्रामीणों का आरोप है कि अडानी की परसा कोल खनन परियोजना के लिए नियमविरुद्ध ग्रामसभा की सहमति के बिना ही भूमि अधिग्रहण किया गया है और वन स्वीकृति भी...
October 15, 2019
साधो, न्यू इंडिया में एक बात आम हो चली है, किसी के ऊपर भी मुकदमा ठोक देना। इसके लिए कोई पुख्ता सबूत या कॉमन सेंस की जरूरत नहीं है। और इससे भी ज्यादा ये बात कॉमन हो गयी है कि जो सरकार के सानिध्य में हैं उनके खिलाफ कितने भी सबूत हों, FIR लिखने में पुलिस के हाथ पैर फूलते नजर आते हैं।
साधो, पिछले दिनों खबर मिली थी कि मॉब लिंचिंग की खबरों से त्रस्त होकर कुछ सज्जनों ने प्रधानमंत्री को खत...
October 15, 2019
“मेरी कहानियां, मेरे परिवार की कहानियां – वे भारत में कहानियां थी ही नहीं. वो तो ज़िंदगी थी.जब नए मुल्क में मेरे नए दोस्त बने, तब ही यह हुआ कि मेरे परिवार के साथ जो हुआ, जो हमने किया, वो कहानियां बनीं. कहानियां जो लिखी जा सकें, कहानियां जो सुनाई जा सकें.” – सुजाता गिडला ( भारतवंशी अमरीकी दलित लेखक, ‘एंट्स अमंग एलीफेन्ट्स’, 2017
हिंदी में बरसों तक ये...
October 15, 2019
महाराष्ट्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की टी शर्ट पहने एक किसान जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला राज्य के बुलढाणा जिले का है जहां रविवार तड़के एक किसान ने पेड़ से फांसी लगा ली। किसान की पहचान 38 वर्षीय राजू तलवड़े के रूप में हुई है। उसे जिले के खटखेड गांव में सुबह लगभग 8.30 बजे एक पेड़ की डाली से लटका हुआ पाया गया।
मृतक किसान बीजेपी की एक टी-शर्ट पहना हुआ था, जिसपर पार्टी का चुनाव-चिन्ह...
October 15, 2019
मुंबई। पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक संकट के कारण एक और मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, संजय गुलाटी नामक 51 वर्षीय एक व्यक्ति की पीएमआई बैंक घोटाले के विरोध में प्रदर्शन से घर लौटने के बाद कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।
मुंबई के ओशिवारा में टपोरेवाला गार्डन निवासी संजय गुलाटी, पीएमसी बैंक में खाताधारक थे। उनके पास पीएमसी बैंक की ओशिवारा शाखा में 90 लाख रुपये जमा थे। दुर्भाग्य...
October 15, 2019
मोदीनामा : हिंदुत्व का उन्माद
लेखक : सुभाष गाताडे
प्रकाशक : लेफ़्टवर्ड बुक्स, 2254/2 ए, शादी खामपुर, न्यू रंजीतनगर, नई दिल्ली – 110008
ISBN 978-81-940778-5-5
क़ीमत : 195 रुपये
`मोदीनामा` के लेखक सुभाष गाताडे के मुताबिक,`यह किताब प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के पिछले पांच वर्षों की यात्रा को देखते हुए आने वाले पांच वर्षों के लिए एक चेतावनी है।` मोदी के नये कार्यकाल की...
October 15, 2019
साल 2019 में अर्थव्यवस्था का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। एक अमेरिकी समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत बुरा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इस समय उपलब्ध आंकड़े यह भरोसा नहीं जगाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था...