राजनीती
December 12, 2019
नोटबंदी हुई तो किसी को कारण पता नहीं था। ना उद्देश्य ना लक्ष्य। कालाधन, आतंकवाद, डिजिटल अर्थव्यवस्था, नकली नोट – हर चीज की चर्चा थी। पर जब नोटबंदी नाकाम रही, किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया। ना प्रधानमंत्री, ना वित्त मंत्री, ना आर्थिक सलाहकार ना भारतीय रिजर्व बैंक। देश को नुकसान हुआ। सैकड़ों मरे। और अर्थव्यवस्था का कबाड़ा हो गया। और आज भी इस व्यर्थता की...
December 12, 2019
नई दिल्ली: कोयला खदान के लिए रास्ता बनाने के लिए 9 दिसंबर, 2019 को ओडिशा के संबलपुर जिले के तालाबीरा गांव में लगभग 40,000 पेड़ काट दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसी वर्ष 28 मार्च को एक ओपन कास्ट कोयला खनन परियोजना के लिए 1,038।187 हेक्टेयर वन भूमि देने की सहमति दी थी।
डाउन टू अर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक झारसुगुड़ा और संबलपुर जिलों में नेयवेली लिग्नाइट...
December 11, 2019
झारखंड में हुए तबरेज अंसारी हत्या मामले में उच्च न्यायालय ने छह आरोपियों को जमानत दे दी है। बता दें कि सरायकेला में चोरी के आरोप में भीड़ द्वारा पीट-पीट मारे गए तबरेज अंसारी की हत्या मामले में छह आरोपियों को मंगलवार (10 दिसंबर) को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई।
झारखंड उच्च न्यायालय के जज आर मुखोपाध्याय की पीठ ने भीमसेन मंडल, चामू नायक, महेश महली, सत्यनारायण नायक, मदन नायक, विक्रम मंडल...
December 11, 2019
गुजरात दंगे को लेकर गठित जस्टिस जीटी नानावती आयोग की रिपोर्ट को आज विधासनभा के सामने रखा गया। राज्य के गृहमंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि आयोग ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिया है। साथ ही आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तत्कालीन मंत्री हरेन पंड्या, भरत बारोट और अशोक भट्ट की किसी भी तरह की भूमिका साफ नहीं होती है। रिपोर्ट में अरबी श्रीकुमार, राहुल शर्मा और संजीव भट्ट की भूमिका पर...
December 11, 2019
नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 का विरोध करते हुए राजधानी रायपुर की सड़कों पर विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन जुलूस निकाला।
9 दिसंबर की देर रात निचले सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया जिसे सदन ने बहुमत से पारित भी कर दिया। असम और अन्य पूर्वोत्तर इलाकों में नागरिकता संशोधन विधेयक का व्यापक स्तर पर लगातार विरोध हो ही रहा है। देश के अन्य इलाकों...
December 11, 2019
लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल चर्चा के बाद बहुमत से पास हो गया। इस राज्यसभा में पास होना बाकी है। इसे लेकर संसद में भारी हंगामा चल रहा है। विपक्ष बीजेपी पर सांप्रदायिक तरीके से यह बिल लाए जाने के आरोप लगा रहा है। इसे लेकर मोदी सरकार काफी जल्दबाजी में नजर आ रही है। इस बिल पर बहस के बीच ही यूपी के बाराबंकी में नगर पालिका ने एनआरसी को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है।
आज तक की रिपोर्ट के...
December 11, 2019
CAB 2019, नागरिकता में भेदभाव और अब एक राष्ट्रव्यापी एनपीआर-एनआरसी: क्या भारत जर्मन तरीके से आगे बढ़ रहा है? 1930 के दशक में सत्ता में आने के बाद, जर्मनी की संसद ने अपने देश में यहूदियों, रोमनों, अश्वेतों और विरोधियों के खिलाफ भेदभाव करने वाले कानूनों को पारित किया। इस दौरान कहा गया कि ये कानून जर्मन रक्त शुद्धता और जर्मन सम्मान के संरक्षण के लिए बनाए गए हैं। दुनिया ने जर्मनी को अन्य तरीकों से...
December 10, 2019
आज की प्रमुख खबरों में एक खबर है, दल बदलने वाले 11 विधेयक फिर जीत गए। कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों की यह खास बात है और दलबदल करने वाले 17 में से 11 का फिर जीत जाना मतदाताओं के व्यवहार से संबंधित गंभीर सवाल उठाता है। और अगर ये सवाल चर्चा करने योग्य नहीं हैं तो यह सोचना चाहिए यह मतदाता व्यवहार है या ईवीएम का कमाल। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर शंका शुरू से रही है और यह शंका भारतीय जनता पार्टी ज्यादा जोर...
December 10, 2019
गुवाहाटी. सोमवार को लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 को लेकर असम, मणिपुर और त्रिपुरा में विवादास्पद कानून के खिलाफ अधिक विरोध हुआ. असम में, कई स्वदेशी संगठनों द्वारा 12 घंटे की सामान्य हड़ताल ने राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जीवन को प्रभावित किया. गुवाहाटी में अभी भी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी है. ऊपरी और निचले असम के कई शहरों में हड़ताल की अवधि के दौरान व्यवसाय और शैक्षणिक संस्थान...
December 10, 2019
वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर संघीय अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक ‘गलत दिशा में बढ़ाया गया एक खतरनाक कदम’ है और यदि यह भारत की संसद में पारित होता है तो भारत के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। एससीआईआरएफ ने सोमवार को एक बयान में कहा कि विधेयक के लोकसभा में पारित होने से वह बेहद चिंतित है।
लोकसभा ने सोमवार को...