राजनीती

October 15, 2020
‘बेस्ट हिंदी न्यूज’ चैनल ने अपमानजनक और भड़काऊ वीडियो साझा किया था, जिसने सामाजिक मीडिया प्लेटफार्मों पर जाति वर्चस्व और पीड़ित-विरोधी मान्यता को बढ़ावा दिया था। सिटीजंस फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) ने ‘बेस्ट हिंदी न्यूज’ के खिलाफ एक शिकायत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) के पास भेजी है। आरोप है कि उक्त समाचार चैनल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों...
October 15, 2020
बारपेटा के मूसा मोंडल ने कथित तौर पर विदेशी घोषित होने के बाद आत्महत्या कर ली। Image Courtesy: Newsclick गुवाहाटी: मूसा मोंडल असम में नागरिकता संकट के 107 वें व्यक्ति बन गए जिन्होंने खुद की जान दे दी। बताया जा रहा है कि मूसा मोंडल ने खुद को विदेशी घोषित किए जाने के गम में 12 अक्टूबर 2020 को आत्महत्या कर ली। मूसा मोंडल बारपेटा जिले के सोरभोग पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कायस्थ...
October 15, 2020
अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) ने 14 अक्टूबर को केंद्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल के साथ बैठक का बहिष्कार करने पर 29 किसान संगठनों की सराहना की है और 26 नवंबर से दिल्ली में विरोध मार्च का आह्वान किया है। AIKSCC के कार्यकारी समूह के सदस्य दर्शन पाल और एआईकेएस पंजाब इकाई के सचिव मेजर सिंह पुन्नेवाले और अन्य लोग बैठक में शामिल हुए, लेकिन कृषि सचिव ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की उनकी मांग...
October 15, 2020
हाथरस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक नई जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें घटना से जुड़े पुलिसकर्मियों, चिकित्सा कर्मचारियों और अन्य सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचारों से संरक्षण) कानून के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है। इसके साथ ही याचिका में एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का गठन कर मामले की जांच कराए जाने की भी मांग की गई है। अदालत इस याचिका पर आज...
October 15, 2020
महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सीएम उद्धव ठाकरे मंदिर खोले जाने को लेकर ठनी हुई है। राज्यपाल ने हाल में सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे अपने पत्र में राज्य में मंदिरों को नहीं खोले जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य है कि आपको मंदिर नहीं खोलने के लिए कोई दिव्य प्रेम प्राप्त हो रहा है या फिर आप धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं। इस मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद...
October 15, 2020
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (पीडीए) ने बुधवार को जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया।  पप्पू यादव मधेपुरा की सीट से विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। बुधवार को पटना में पीडीए के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। इस संवाददाता सम्मेलन में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी...
October 14, 2020
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में बांग्लादेश भारत को पछाड़ते हुए आगे निकलने को तैयार है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के मुताबिक, साल 2020 में बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 4 फीसदी बढ़कर 1,888 डॉलर होने की उम्मीद है, जबकि भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.3 प्रतिशत घटकर 1,877 डॉलर रहने...
October 14, 2020
नई दिल्ली। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को मंगलवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने इस बात की जानकारी दी। महबूबा को पिछले साल अगस्त में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर हिरासत में लिया गया था। महबूबा ने रिहा होने के बाद 1.23 मिनट का ऑडियो जारी किया। कहा- ‘मैं आज एक साल...
October 14, 2020
आदिवासी अपनी जल, जंगल जमीन को बचाने की जद्दोजहद में निरंतर जुटे हैं। बिहार के अधौरा के बरडीह गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग आदिवासी राम सूरत सिंह ने अपनी पीड़ा CJP के साथ शेयर की है। इस दौरान उन्होंने बड़े ही मार्मिक तरीके से बताया कि वे अपनी आजीविका चलाने के लिए किस तरह का संघर्ष कर रहे हैं। वन विभाग आदिवासियों के साथ किस तरह का व्यवहार करता है। यह हाल सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि सभी आदिवासियों का है...
October 13, 2020
रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में पार्टी के चुनाव अभियान के तहत गया में एक रैली को संबोधित किया। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) के साथ-साथ लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के साथ राज्य में सत्ताधारी गठबंधन का भाजपा एक हिस्सा है। 8 अक्टूबर को रामविलास पासवान के निधन के साथ लोजपा ने एक मजबूत नेता को खो दिया। उनके...