राजनीती
March 12, 2021
नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को भाग कर शादी करने वाले और दूसरे धर्म में शादी करने वाले जोड़ों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बात कही है। कोर्ट ने ऐसे जोड़ों द्वारा भारी संख्या में दायर की जा रही संरक्षण याचिकाओं पर चिंता व्यक्त की और सरकार से उन्हें सुरक्षा देने की बात कही है।
न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन की एकल पीठ ने कहा कि भारी संख्या में रोजाना दायर की जा रही इन याचिकाओं के बीच...
March 11, 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीते दिन हुए हमले का मामला अब चुनाव आयोग पहुंच गया है। TMC नेता डेरेक ओब्रायन, राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्थ चैटर्जी मामले की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना के जरिए ममता की हत्या करने की साजिश रची गई थी। वहीं, भाजपा ने भी चुनाव आयोग से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की।
इस बीच ने...
March 11, 2021
खुद को शिक्षित और सभ्य कहने वाले समाज अभी जिस पर्यावरण की रक्षा की बाबत कुछ सोच नहीं पाए हैं, उस दिशा में आदिवासी समाज ने एक बार फिर पहल की है। पर्यावरण (जंगल) बचाने को गोंड़ आदिवासियों ने फैसला किया है कि गोंड समाज में अब शवों को जलाया नहीं जाएगा, बल्कि दफनाया जाएगा। ऐसा करने से लकड़िया बचेंगी। जंगल नहीं कटेंगे।
प्रतीकात्मक फोटो
दरअसल, पिछले कुछ सालों में जिस तेज़ी से पेड़ कटे हैं और शवों...
March 11, 2021
महाशिवरात्रि के मौके पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग ताजमहल में पहुंच गए और शिव आराधना करने लगे। मुख्य गुंबद के सामने शिव की आराधना करते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों को सीआईएसएफ ने दबोच लिया है।
नई दिल्ली। देश भर में महाशिवरात्री पर्व को मनाया जा रहा है। इस बीच आगरा के ताजमहल में हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग पहुंचे और शिव आराधना करने लगे। जिसके बाद वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए...
March 11, 2021
सरकार बैंक से लेकर कंपनी तक बेचने जा रही है। इसके लिए तरह-तरह के वाक्य गढ़े गए हैं जिन्हें सुन कर लगेगा कि मंत्र फूंकने वाली है। विरोध-प्रदर्शन से जब कृषि क़ानून वापस नहीं हुए तो सरकारी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को समझना चाहिए कि उनके आंदोलन पर मीडिया और राजनीति हंसेगी। ठठा कर हंसेगी। जब दूसरी कंपनियों को ख़त्म किया जा रहा था तब इस वर्ग के व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ और चल रहा था। वही कि नेहरू...
March 11, 2021
नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, गैरकानूनी गतिविधियां (निवारक) अधिनियम (यूएपीए) के तहत साल 2015 की तुलना में साल 2019 में 72 फीसदी अधिक गिरफ्तारियां हुईं।
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि यूएपीए के तहत 2019 में देशभर में दर्ज किए गए 1,226 मामलों में 1,948 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री...
March 11, 2021
क्लोजर रिपोर्ट एसआईटी द्वारा दायर की गई थी जिसमें शिकायतकर्ता एक पुलिस कर्मी थे जिन्हें 2018 में बुलंदशहर में भीड़ द्वारा मार डाला गया था
मेरठ। मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा भाजपा विधायक संगीत सोम के विवादास्पद बयान के संबंध में दायर भड़काऊ रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। 2013 में इलाके में हुए सांप्रदायिक दंगों से पहले एक भड़काऊ वीडियो के संबंध...
March 11, 2021
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 मार्च को संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने के मौके पर 26 मार्च को पूरे देश में बंद किया जाएगा। वहीं 28 मार्च को होली के साथ कृषि कानूनों की प्रतियां भी जलाई जाएंगी। 15 मार्च को महंगाई के खिलाफ आंदोलन के साथ श्रमिक संगठनों के साथ निजीकरण...
March 10, 2021
मिथुन कोबरा हैं, किसान आतंकवादी हैं, दीदी की स्कूटी गिर जाएगी
कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी के बारे में कहा कि हम हर किसी का भला चाहते हैं, हम नहीं चाहते कि किसी को चोट लगे लेकिन लेकिन जब स्कूटी ने नंदीग्राम में गिरना तय किया है तो हम क्या करें।
प्रधानमंत्री की भाषा का जब कभी अध्ययन होगा तब लोग यह देख पाएँगे कि उन्होंने जिस भाषा और भाषण से जिस पद को पाया उस पद की गरिमा...
March 10, 2021
मेरठ। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेशभर में चर्चाओं का माहौल है। इस बीच दिल्ली-हरियाणा से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंचायतों का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा के पिप्पलशाह गांव में क्षत्रिय समाज की पंचायत हुई।
यह पंचायत तो ग्राम पंचायतों के आरक्षण के विरोध में थी लेकिन अचानक सामाजिक कुरीतियों पर बहस होने लगी।...