बुलंदशहर के चोला इलाके की रहने वाली प्रीति सिंह की शादी करीब 11 साल पहले ग्रेटर नोएडा के जेवर निवासी हरवीर सिंह से हुई थी। उसके पिता सुखबीर सिंह ने बताया कि उसके ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर ; साभार : टीओआई
उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज की मांग और बेटी को जन्म देने पर ससुराल वालों ने 32 वर्षीय महिला पर दो बार तेजाब फेंका जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गत बुधवार को पीड़िता अपने पिता के साथ एसएसपी बुलंदशहर के कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, "...शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।"

करीब तीन साल पहले जब प्रीति ने बेटी को जन्म दिया, तो उसके ससुराल वालों ने पहली बार उस पर तेजाब फेंका, जिससे उसका चेहरा और गर्दन बुरी तरह जल गया। हालांकि, ससुराल वालों द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि यह घटना दोबारा नहीं होगी, परिवार ने समझौता कर लिया था।
सिंह ने कहा, "वे उसे परेशान करते रहे और दो साल पहले, जब उसने एक बेटे को जन्म दिया, तो उन्होंने कथित तौर पर बच्चे को उसकी जानकारी के बिना किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया।"
सुखबीर सिंह ने कहा कि पिछले साल, उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली और उसी घर में उसके साथ रहने लगा।
सुखबीर सिंह ने कहा, “18 दिसंबर को, जब हम पिछले दो महीनों से उससे संपर्क करने में असमर्थ रहे तो उससे मिलने गए, तब हमने पाया कि उसके ससुराल वालों ने उस पर फिर से तेजाब से हमला किया था। उसके हाथ और कंधे बुरी तरह जल गए थे। हम उसे एक डॉक्टर के पास ले गए, जिन्होंने उसे मेरठ के एक उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया। हम उसे उनके घर वापस नहीं भेजना चाहते हैं और पुलिस से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।"