हरियाणा: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मचारियों का विधानसभा कूच, BJP सरकार ने की पानी की बौछार

Written by sabrang india | Published on: February 20, 2023
हरियाणा के सरकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार कोई आश्वासन देने को तैयार नहीं है।



हरियाणा में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर सरकारी कर्मचारियों का हल्ला बोल जारी है। पुरानी पैंशन बहाली की मांग पर कर्मचारी अड़ गए हैं। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद हरियाणा CMO ऑफिस से संपर्क किया। कर्मचारियों की भारी तादाद को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास ने उनसे मिलकरआश्वासन दिया जिसके बाद भी प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी है। 

कर्मचारियों का कहना है कि जब सरकार OPS को लेकर अपना रुख स्पष्ट करेगी उसके बाद आगे की रणनीति कर्मचारी बनाएंगे। हरियाणा में 1.74 लाख कर्मचारी ओपीएस की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान मिला न्योता
पुरानी पेंशन को लेकर रविवार को पंचकूला में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों के चंडीगढ़ कूच करते समय पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद शाम को CM के यहां से कर्मचारियों के लिए मीटिंग का न्योता मिला।

 

आज हरियाणा बजट सत्र के पहले दिन की समाप्ति के बाद कर्मचारियों की सीएम के साथ वार्ता होगी। वार्ता के दौरान पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्यप्रधान विजेंदर धारीवाल सहित हर जिले के 22 सदस्य शामिल होंगे।

प्रदर्शन को 1.74 लाख कर्मचारियों का समर्थन
2006 के बाद राज्य के विभिन्न विभागों में तैनात हुए 1.74 लाख कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि इस मांग को लेकर वह आरपार की लड़ाई करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्र की NPS योजना को लेकर कोई रूचि नहीं है। उन्हें सिर्फ ओल्ड पेंशन स्कीम ही मिलनी चाहिए।



विधानसभा में गूंजेगा OPS मुद्दा
हरियाणा में 20 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। हरियाणा कांग्रेस सदन में ओपीएस की मांग का मुद्दा उठाएगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2024 में राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर ओपीएस को लागू किए जाने की घोषणा कर चुके हैं। सीएलपी की मीटिंग में भी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सदन में सरकार को घेरने की योजना बना चुकी है।

Related:
बेंगलुरू में रोहिंग्याओं का अपहरण, परिवारों पर हमला!

बाकी ख़बरें