RTI से हुआ बड़ा खुलासाः गोद लिए गांवों पर सांसद निधि से प्रधानमंत्री ने खर्च नहीं एक भी रुपये

Written by Sabrangindia Staff | Published on: July 26, 2018
आरटीआई से बड़ा हैरान करने वाला खुसाला हुआ है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन गांवों को गोद लिया था उनपर  सांसद निधि से एक रुपया भी खर्च नहीं किए गए।   जिला ग्राम्‍य विकास अभिकरण की ओर से जारी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से विपक्ष ने इस बात मुद्दा बनाकर बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला। 



कन्‍नौज के रहने वाले अनुज वर्मा ने प्रधानमंत्री के गोद लिए गांवों के बारे में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। जिला ग्राम्‍य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक की ओर से 30 जून को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि गोद लिए गांव जयापुर, नागेपुर, ककरहिया और डोमरी में प्रधानमंत्री की सांसद निधि से कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। 

सूत्रों के मुताबिक, इन गांवों में हुए विकास कार्य सांसद निधि की बजाए सरकारी योजनाओं और कं‍पनियों के सीएसआर फंड से कराए गए है। गांवों में बेहतर सुविधाओं के लिए कई संस्‍थाओं ने भी सहयोग दिया। हालांकि, इस बारे में प्रशासन का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। परियोजना निदेशक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। 



लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को चुनौती देने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय का कहना है, 'बड़े उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री को खुश करने के लिए गोद लिए गांवों में पैसा पानी की तरह बहाया है। इसकी जांच होने पर चेहरे सामने आ जाएंगे।' 

बाकी ख़बरें