योगी आदित्य नाथ के इस लेख पर कांग्रेस ने मांगा माफीनामा

Published on: April 18, 2017
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ऑफिशियल वेबसाइट पर महिलाओं पर प्रकाशित एक लेख से बवाल मच गया है। इस लेख के सुर्खियों में आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी और यूपी के सीएम पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस लेख पर योगी आदित्यनाथ से माफी मांगने की मांग करते हुए जमकर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि जहां एक ओर पीएम मोदी महिलाओं को समानता का हक देने की बात करते हैं, वहीं ये लेख महिलाओं को लेकर बीजेपी की मानसिकता दर्शाता है।


Yogi
 
यह लेख साल 2010 में योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी के मुखपत्र 'हिंदवी' में छपा था। उस वक्त संसद में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हो रही थी। बीजेपी ने विधेयक का समर्थन किया था। लेकिन योगी आदित्यनाथ इसके खिलाफ थे। कांग्रेस का आरोप है कि लेख को योगी आदित्यनाथ के वेबपेज पर 12 अप्रैल को दोबारा पोस्ट किया गया है।
 
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि महिलाओं को न्याय और समानता को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी CM योगी आदित्यनाथ के बयान पर किसी राजनीतिक दल का वाद या विवाद नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सवाल बातों का नहीं, सवाल मानसिकता, चरित्र और मन की असलियत जानने का है। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महिलाओं की बराबरी का विरोध करने की तुलना महाभारत की प्रमुख पात्र द्रौपदी के चीर-हरण से की थी। 
 
 
इस मामले में सुरजेवाला ने बीजेपी की सोच पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि बीजेपी की सोच महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि मैं देश की 125 करोड़ लोगों की ओर से योगी से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या स्त्री या इस देश की महिलाएं स्वावलम्बी नहीं हो सकतीं? जिस लेख पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है वह इस प्रकार है....
 









 
संपादन- भवेंद्र प्रकाश

Courtesy: National Dastak

बाकी ख़बरें