लालू ने बताया उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने का तरीका

Published on: March 27, 2017
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने का तरीका बताया है।लालू ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूपी में मायावती और मुलायम एक हो जाएं। बिहार में हमलोग एक हैं, BJP का सारा तमाशा खत्म हो जाएगा। अब ये विकास की बात नही करते।

लालू प्रसाद यादव

यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव का विशलेषण सपा-कांग्रेस को बता रहा है कि महागठबंधन उनके लिए फायदे की बात होता।
 

 
अब से पहले भी लालू ने ऐसी कई टिप्पणियां की है जो महागठबंधन की तरफ सकेंत करती थी। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भी लालू ने महागठबंधन के लिए राजनीतिक प्रयास किए थे लेकिन यूपी में इसके विपरित मायावती की बसपा ने अकेले ही चुनाव लड़ा व अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल भी गठबंधन से अलग रही।

यूपी विधानसभा में बीजेपी को बढ़ी जीत मिली। 403 विधानसभा सीटो में से बीजेपी ने अकेले 312 सीटें जीतकर इतिहास रचा।

Courtesy: Janta Ka Reporter
 

बाकी ख़बरें