महिलाये

May 30, 2017
नौकरी में सुविधाओं और सुरक्षा की कमी की वजह से महिलाओं को बीच में ही काम छोड़ना पड़ता है। सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। भारत में उनके लिए तेजी से बढ़ रही असुरक्षा उन्हें घर से बाहर निकल कर रोजगार हासिल करने से रोक रही है। देश की लेबर फोर्स में महिलाओं की तादाद बेहद कम है। रोजगार से जुड़े तमाम सेक्टरों में महिलाओं की हिस्सेदारी तेजी से घट रही है। सोमवार को जारी हुई इंडिया डेवलपमेंट रिपोर्ट...
May 29, 2017
यूपी के लोगों का कहना है कि बहू-बेटियों की सुरक्षा का दंभ भर कर सत्ता में आई भाजपा के नेताओं का अब पब्लिक के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं है। छेड़खानी की घटनाओं पर उनका रुख उदासीन है। यूपी के रामपुर में टांडा थाना क्षेत्र एक गांव में सरेआम युवतियों के साथ छेड़खानी की वारदात ने योगी सरकार के एंटी रोमियो स्कवायड की कलई खोल कर रखी दी है। मनचलों ने दिनदहाड़े दो युवतियों के साथ छेड़खानी कर उसका...
May 24, 2017
बीजेपी अक्सर युवाओं को चरित्रवान बनाने की बड़ी-बड़ी बातें करती हैं लेकिन उसके युवा नेता महिला अधिकारियों को अश्लील मैसेज भेजते हैं। बीजेपी जिस चाल, चरित्र और चेहरे की बात करती है। उसके नेताओं का चरित्र वक्त-वक्त पर जाहिर होता रहता है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ का है। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता ने रायगढ़ की महिला जिलाधिकारी को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेज दिया। पुलिस ने मामला...
May 20, 2017
पिछले दिनों यूपी में एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस को युवाओं के साथ बदतमीजी की छूट देकर योगी सरकार ने काफी बदनामी बटोरी थी। इसलिए अब इस अभियान की री-ब्रांडिंग की जा रही है। स्क्वाड का नया नाम नारी सुरक्षा बल रखा गया है। Anti-Romeo squad in action: Punishing a brother and his sister. Photo credit: Newscrunch छेड़खानी के नाम पर सरेआम युवाओं को परेशान करने वाले योगी सरकार ने अपने एंटी-रोमियो...
May 20, 2017
Photos credit: Two Circles बिजनौर: यूपी के बिजनौर ज़िले का पेदा गांव फिर से ख़बरों में है. यहां के मुसलमानों ने पुलिसिया अत्याचार की वजह से पलायन का ऐलान कर दिया है. 6 परिवार घर छोड़कर जा भी चुके हैं. मुसलमानों के पलायन के गवाह इस गांव के दीवार भी हैं. लोगों ने अपने घरों पर लिखवा दिया है कि इस गांव के मुसलमान पुलिस के उत्पीड़न से त्रस्त होकर गांव छोड़ रहे हैं. गांव से पलायन करने...
May 18, 2017
हरियाणासरकार  वैसे तो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘बेटी संग सेल्फी’ जैसे कार्यक्रमों का बढ़-चढ़ कर ढिंढोरा पीटती है। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के मामले में राज्य का रिकार्ड लगातार खराब होता जा रहा है। हरियाणा में महिला सुरक्षा की क्या हालत है, यह हाल की घटनाओं से पता चल रहा है। पिछले दिनों रेवाड़ी जिले की गोठड़ा टप्पा डहीना गांव की 83 छात्राएं धरने पर बैठ गई थीं...
May 16, 2017
केंद्र की मोदी सरकार का आधा से ज्यादा वक्त बीत चुका है। Image credit: News 24 पीएम नरेंद्र मोदी को दिल्ली की कुर्सी पर काबिज हुए तीन साल बीत चुके हैं। लेकिन इस दौरान पूरे देश ने लगातार बवाल के दौर देखे हैं। कश्मीरियों के दमन, आम लोगों पर नोटबंदी की मार से लेकर दलितों-अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और कट्टर हिंदुओं के हंगामों ने पूरे देश में डर और अनिश्चय का माहौल पैदा किया है। मोदी सरकार की...
May 15, 2017
हरियाणा में बेटियों को सुरक्षा देने और लिंगानुपात बढ़ाने के खट्टर सरकार के दावों की पोल खुलती जा रही है। रोहतक में निर्भया जैसे एक कांड ने जता दिया है कि महिला सुरक्षा के मामले में बीजेपी शासित यह राज्य कहां खड़ा है। Image courtesy: Daily Mail बीजेपी शासित राज्य महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से लगातार बदतर होते जा रहे हैं। हरियाणा का खट्टर प्रशासन बीच-बीच में बेटियों को ‘पढ़ाने और...
May 11, 2017
आज मोदी अपनी मुस्लिम बहनों के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हुए दिख रहे हैं तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद उन्होंने इन महिलाओं के प्रति कितनी सहानुभूति दिखाई थी?   क्या उन्मादी और कट्टरपंथी हिंदू भीड़ द्वारा मार डाले गए मोहम्मद अखलाक और पहलू खान की विधवा का दर्द मोदी की मुस्लिम बहनों से कम है। या फिर जेएनयू से गायब कर दिए गए नजीब की मां का दर्द इन बहनों से जुदा है। इन...
May 9, 2017
पिछले हफ्ते की दो बड़ी खबरे हमारे सामने अलग अलग तरीके से परोसी गयी।  सुप्रीम कोर्ट में निर्भया कांड के अभियुक्तों को जब फांसी की सजा सुनाई गयी तो वहा मौजूद लोगो ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस फैसले का स्वागत किया।  शायद इतने वर्षो में पहली बार हमने ऐसा सुना जब कोर्ट का फैसले पर बॉलीवुड स्टाइल प्रतिक्रिया आयी हो।  निर्भया के साथ सेक्सुअल हिंसा १६ दिसंबर २०१३ को हुई जब वह अपने दोस्त के...