महिलाये
May 8, 2017
जयपुर। भाजपा शासित राजस्थान में महिलाओं के प्रति रेप व हिंसा की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों की क्रूरता व निर्दयता के चलते न सिर्फ कई रेप पीडि़ताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी बल्कि पूरे प्रदेश में इंसानियत को भी शर्मसार होना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले प्रदेश की राजधानी जयपुर के नीमकाथाना क्षेत्र में दो दलित बहनें ट्रेन से कटकर मृत मिली थीं, अब इस मामले में नया मोड़ आया है, जयपुर में...
May 6, 2017
बिलकीस बानो अपने पति और बच्चे के साथ/ फोटो: आउटलुक
मीडिया के सभी दोस्तों के जरिये मैं अपने देशवासियों तक यह संदेश पहुंचाना चाहती हूं। मैं यह संदेश गुजराती, मुसलमान भाई-बहनों और दुनिया की हर महिला तक अपना संदेश पहुंचाना चाहती हूं। मैं इस बात की आभारी हूं कि माननीय न्यायाधीशों ने एक बार फिर एक सही फैसला देकर सच की जीत को पुख्ता किया और न्यायपालिका में मेरे विश्वास को बहाल किया है...
May 6, 2017
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को अपने संघर्ष में बृहस्पतिवार को एक बड़ी जीत हासिल हुई। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में भी स्टे लगा दिया। स्टूडेंट्स चौबीसों घंटे लाइब्रेरी सुविधा बहाल करने जैसी साधारण मांग को लेकर आंदोलनरत थे। जस्टिस दीपक मिश्रा वाली अगुआई वाली बेंच ने यूनिवर्सिटी को...
May 5, 2017
नई दिल्ली। निर्भया... यह सिर्फ एक नाम नहीं क्रांती है। 16 दिसंबर 2012 की वो रात जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रहेगी या नहीं इसपर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकती है। जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस आर भानूमति और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच आज फैसला सुनाएगी।
निचली अदालत ने मुकेश, पवन, विनय शर्मा और अक्षय कुमार...
April 29, 2017
भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम समाज में तीन बार तलाक कह पति द्वारा पत्नी से संबंध विच्छेद कर लेने की प्रथा के खिलाफ एक अभियान छेड़ा हुआ है जो अत्यंत काबिले तारीफ है। मुस्लिम धर्म गुरूओं द्वारा यह कहना कि यह उनके धार्मिक कानूनों के मामले में हस्तक्षेप है उसी तरह की बात है जब किसी घर के अंदर किसी प्रताड़ित की जाने वाली महिला के रिश्तेदार कहें कि यह उनके घर का आंतरिक मामला है। जिस तरह से किसी घर के...
April 27, 2017
इस साल कर्नाटक के होस्पेट शहर में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती हजारों महिलाओं ने मिलकर मनाई। होस्पोट बेल्लारी जिले में है। वही बेल्लारी जिला, जिसके पत्थरों ने कुछ लोगों को खरबपति बना दिया है। वे गैरकानूनी तरीके से खनन कर ग्रेनाइट पत्थर निकालते हैं और उसका व्यापार करते हैं। इन्हीं पहाड़ों के पत्थर से इस इलाके में विजयनगर राज्य की राजधानी हम्पी के आसमान छूते मंदिरों को डेढ़ हजार साल पहले...
April 18, 2017
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में पिछले महीने हुए सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की कवायद करने की बात कही जा रही है लेकिन इसके बावजूद अपराधियों के हौसले कम नहीं हुए हैं। सोमवार रात को यूपी के मैनपुरी इलाके में सुरक्षा हासिल करने के लिए पुलिस की शरण में पहुंची एक महिला की पुलिस स्टेशन के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।
...
April 18, 2017
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ऑफिशियल वेबसाइट पर महिलाओं पर प्रकाशित एक लेख से बवाल मच गया है। इस लेख के सुर्खियों में आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी और यूपी के सीएम पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस लेख पर योगी आदित्यनाथ से माफी मांगने की मांग करते हुए जमकर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि जहां एक ओर पीएम मोदी महिलाओं को समानता का हक देने की बात...
April 3, 2017
गाजियाबाद। देश में विकास और प्रगतिशील बनाने की तमाम बातें की जा रही हैं। मगर आज भी देश में एक बड़ा तबका ऐसा है जो पिछड़ी हुई मानसिकता से पीड़ित है। इस बात की बानगी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के पुर्सी गांव में देखने को मिली। यहां ग्रामीणों द्वारा चार लड़कियों को जींस-स्कर्ट पहनने की वजह से बंधक बनाकर पीटा गया।
दरअसल यह लड़कियां अपनी सहेली के पिता की मौत के बाद उससे मिलने के लिए...
March 30, 2017
तीन तलाक मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार(30 मार्च) को अहम फैसला सुनाते हुए मामले को पांच जजों की संवैधानिक पीठ को सौंप दिया। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ 11 मई से रोजाना सुनवाई शुरू करेगी।
सुनवाई के दौरान संवैधानिक पीठ मुस्लिम समुदाय के अंदर होने वाले तीन तलाक, ‘निकाह हलाला’ जैसी प्रथाओं का संवैधानिक आधार पर विश्लेषण करेगी। इस मामले पर चार...