महिलाओं का आरोप- योगी के जनता दरबार में सुरक्षाकर्मियों ने गालियां दीं और अभद्रता कर भगाया

Published on: September 8, 2017
यूपी का सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने जनता की तकलीफें सुनने के मकसद से जनता दरबार लगाया था। जनता दरबार की वजह से वे शुरुआत में काफी चर्चाओं में रहे थे। लेकिन अब जनता दरबार के विरोध में महिलाएं सड़क पर प्रदर्शन करती नजर आईं। योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित सरकारी आवास में लगने वाले जनता दरबार कार्यक्रम में एक महिला ने मुख्यमंत्री के कर्मचारियों पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

UP Women

इस महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उनके साथ अश्लील बातें करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गलियां भी दीं। वहां मौजूद दूसरी महिलाओं का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज भी कर दिया। इस घटना के बाद महिला ने सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। महिला को जब पुलिसकर्मियों ने खदेड़ा तो वह विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने लगी।

बताया जा रहा है कि आज का जनता दरबार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लगाया था। आरोप लगाने वाली महिला अपना नाम कीर्ति द्विवेदी बता रही है। कीर्ति ने बताया कि उसके आसपास की महिलाओं को कुछ समस्याएं थीं। उसने सीएम योगी के जनता दरबार के बारे में अख़बारों और न्यूज़ चैनलों में सुना था कि मुख्यमंत्री खुद लोगों की समस्याएं सुनते हैं। वह काफी उम्मीद लेकर गुरुवार को पांच कालिदास मार्ग पर जनता दरबार में आई थी। लेकिन यहां उनके साथ अभद्रता की गई।

साभार-नेशनल दस्तक
 
बाकी ख़बरें