हिंसा
March 12, 2018
देहरादून: उत्तराखंड में एक विधायक द्वारा महिलाओं से मारपीट के मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी बीजेपी के विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और बीजेपी ने उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा है.
दलित महिलाओं के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में रुद्रपुर से बीजेपी...
March 11, 2018
नई दिल्ली. देश में दलितों की स्थिति आजादी के 70 साल बाद भी बहुत नहीं बदली है. आज भी दलितों के साथ अमानवीय व्यवहार की खबरें आए दिन आती रहती हैं. सरकारें आती हैं और जाती हैं लेकिन दलितों की संपूर्ण सुरक्षा का प्रबंध नहीं कर पाती. हर साल आने वाली एनएचआरसी की रिपोर्ट दलित अत्याचार रोकने में नाकाम सरकारों की पोल खोलती है. इस रिपोर्ट में सिर्फ दर्ज केसों के बारे में जानकारी होती है लेकिन इससे भी ज्यादा...
March 10, 2018
नई दिल्ली: यूपी के बलिया में महिला दिवस पर दलित महिला के साथ वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया. सूदखोरों ने कर्ज के विवाद में महिला को जिंदा जला दिया. 40 वर्षीय रेशमी घर पर सो रही थी. इस दौरान गांव के दबंग लोगों ने रेशमी के शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कने के बाद आग लगा दी. रात में ही पुलिस ने रेशमी को जिला अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार वह करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गयी है.
महिला का कसूर था कि...
March 10, 2018
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के योगी राज में कानून व्यवस्था और महिलाओं का सम्मान की पोल शुक्रवार को उस समय खुल गई जब एक कॉल सेंटर में काम करने वाली 20 लड़कियों को वेतन मांगने पर कमरे में बंद कर दिया गया और उनके साथ जोरजबरदस्ती की गई. चौंकाने वाली बात यह है कि यह कॉल सेंटर मुख्यमंत्री महिला हेल्पलाइन का कॉल सेंटर है, जहां परेशानी में फंसी महिलाओं को मदद दी जाती है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अगले...
March 10, 2018
नई दिल्ली. अयोध्या की बाबरी विध्वंश के समय कितनी ही जानें गई, कितनों की राजनीति लाशों के ढेर पर चमकी ये तो सभी जानते हैं. यह मामला अभी सर्वोच्च न्यायालय में है और लगभग फैसले की तरफ है. बीजेपी के लिए राम जन्मभूमि का मुद्दा राजनीतिक फायदे का विषय रहा है. इस पर फैसला आने के बाद बीजेपी के पास क्या मुद्दा बचेगा यह सोचने का विषय है. क्या बीजेपी की योगी सरकार...
March 9, 2018
आई मूर्ति पर विपदा भारी
अम्बेडकर और गांधी की तोड़े
लेनिन को भी अब नहीं छोड़े
भगतसिंह भी खतरे में दिखते
शाषक आया अत्याचारी
आई मूर्ति पर विपदा भारी।
कर्ज में डूबे किसान हैं मरते
बच्चे ऑक्सीजन बिन तड़पे
खाने को कहीं भात नहीं है
लाला सरकारी गल्ला है हड़पे
राष्ट्रवाद के नारे में ढ़ककर
चंदन तस्करी करे भगवाधारी
आई मूर्ति पर विपदा भारी।
कहीं पर गैया कहीं पर दंगा
मत लो तुम सरकार से...
March 9, 2018
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का करेड़ा कस्बा विगत दो वर्षों से दलित व पिछड़े समुदाय के लिये अन्याय उत्पीड़न का जीवंत उदाहरण बन गया है, दलित पिछड़ों से उनके स्वामित्व वाली 25 बीघा जमीन जबरन छीन ली गई है, विरोध करने पर उन्हें ही फर्जी मामलों में फंसा कर जेल भेज दिया गया, जबकि दलित समुदाय द्वारा दर्ज मामले विगत दो वर्ष से या तो जैर तफ़्तीश रखे गये है, या उन्हें अदम वकु झूठा ही बता कर अंतिम रिपोर्ट दे...
March 9, 2018
नई दिल्ली. अयोध्या विवाद को कोर्ट के बाहर सुलझाने के नाम पर भड़काऊ बयान देने के मामले में अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं.श्री श्री के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में हैदराबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई है. जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है.
हैदराबाद के मोघलपुरा थाने के निरीक्षक आर देवेंद्र ने मीडिया को...
March 8, 2018
नई दिल्ली. त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के साथ ही दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओँ ने तांडव का माहौल पैदा कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत चार दिनों में साढ़े पांच सौ वामपंथी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं. 16 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई है और 200 घरों को जला दिया गया है. 145 पार्टी कार्यालयों पर हमले और तोड़फोड़ तथा 235 कार्यालयों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है....
March 7, 2018
नई दिल्ली. बीजेपी के त्रिपुरा में कदम रखते ही राज्य में चारों तरफ अशांति का माहौल है. पिछले तीन दिन में सैकड़ों स्थानों पर हिंसा हो चुकी है. घरों को आग लगाई गई, लेनिन की मूर्ति तोड़ी गई. अब इसका असर देशभर में देखने को मिल रहा है.
त्रिपुरा में लेनिन के बाद तमिलनाडु में बीजेपी विधायक की भड़काऊ पोस्ट के बाद दलित आइकन ईवी रामास्वामी पेरियार की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया. इसके बाद देशभर...