हिंसा

July 19, 2019
पटना। मॉब लिंचिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों ही केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि एनसीआरबी मॉब लिंचिंग की घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर बताता है। ऐसे में सरकार के जवाब दिए जाने के बाद ही बिहार के छपरा जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां बनियापुर इलाके में भीड़ ने शुक्रवार तड़के 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला।  भीड़ को शक था कि तीनों लोग...
July 18, 2019
गुजरात के ऊना से एक बार फिर दलितों के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। यहां पुलिसकर्मियों ने पहले दलित युवक रमेश मकवाणा को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसकी पिटाई कर केस भी ठोक दिया। इसके बाद पीड़ित युवक ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रमेश ने बताया कि मैं अपने भाई का एक्सीडेंट होने के कारण क्लेम केस से जुड़े दस्तावेज लेने थाने गया था, लेकिन...
July 18, 2019
नई दिल्ली। मॉब लींचिंग की बढ़ती घटनाओं पर कड़ा कानून बनाने की बहस के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं राज्यों की कानून व्यवस्था का मसला है। साथ ही केंद्र ने पिछले 6 महीने में मॉब लिंचिंग में इजाफे पर कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का डाटा सही नहीं है।  राज्यसभा में बुधवार (17 जुलाई 2019) को एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा ‘...
July 18, 2019
लखनऊ। रिहाई मंच के प्रतिनिधिमंडल ने उन्नाव के मदरसा दारुल उलूम फ़ैज़-ए-आम के पीड़ित बच्चों और प्रधानाचार्य मौलाना निसार अहमद मिस्बाही और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के आधार पर पकड़े गए संकेत भारती के परिवार से की मुलाक़ात। रिहाई मंच प्रतिनिधिमंडल में शकील कुरैशी, रॉबिन वर्मा, शाहरूख अहमद और मोहम्मद परवेज़ शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित बच्चों ने बताया कि वो सभी गुरुवार को शहर में ही रेलवे स्टेशन...
July 18, 2019
लखनऊ। सोनभद्र के घोरावल ब्‍लॉक स्थित उम्‍भा गांव में कम से कम दस आदिवासियों की बुधवार को हत्‍या कर दी गई। पचीस अन्‍य गंभीर अवस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती हैं। मामला गुर्जरों और गोंड आदिवासियों के बीच ज़मीन विवाद का है। गोली चलाने वाले गुर्जर समुदाय के ग्राम प्रधान और उसके गुंडे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शासन ने जांच समिति बना दी है। मामला एक भूखंड से...
July 16, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में गाय, गंगा, गौमूत्र और जय श्रीराम के नारे के नाम पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है। यहा एक मदरसा है जिसपर मंगलवार की सुबह अराजक तत्वों ने गोमांस के शख में पथराव कर दिया और आगजनी का प्रयास भी किया।  इस घटना के बाद से इलाके में भय और तनाव की स्थिति है। भारी...
July 16, 2019
पश्चिम बंगाल के प्रख्यात स्तंभकार मुदर पथरेया ने राज्य के उत्तर 24 परगना के कांकिनारा की यात्रा की जहां से वैमनस्यता की विस्तृत जानकारी सामने आई है। दमदम से 35 किलोमीटर दूर स्थित कांकिनारा में 20 मई 2019 को दंगे हुए, जिसमें दो की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद यहां के हालात बिगड़ गए।   मुदर पथरेया ने इस जगह पर विजिट किया जिसके बाद एक वॉयस नोट छोड़ा है जिसमें,...
July 15, 2019
बरेली के विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के पति अजितेश कुमार की उस वक्त पिटाई की गई जब वह हाईकोर्ट परिसर में थे। इस घटना की पुष्टि अजितेश के वकील ने की है। उन्होंने यह भी बताया कि हाईकोर्ट ने पुलिस को साक्षी और अजितेश को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। जबकि प्रयागराज पुलिस हाईकोर्ट परिसर में अजितेश की पिटाई की घटना से इनकार कर रही है। सोमवार को जस्टिस...
July 14, 2019
उत्तर प्रदेश में 'जय श्री राम' के नारे के नाम पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बागपत जिले का है, यहां दोघट क्षेत्र की एक मस्जिद के ईमाम के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। यहीं नहीं युवकों ने ईमाम की की दाढ़ी भी नोच दी और उनसे जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए गए। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने के मुताबिक प्रथम दृष्टया...
July 13, 2019
तमिलनाडु के नागपट्टनम में भी बीफ के नाम पर एक मुस्लिम युवक पर हमला किया गया। अंग्रेजी समाचार पत्र द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने कथित तौर पर बीफ सूफ पीते हुए फेसबुक पर तस्वीर डाली थी थी। इस तस्वीर को देखकर नजदीक के गांव के एक समूह ने उसपर हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में भी जुटी है। पुलिस के अनुसार पोरावेचरी के 24...