धर्मनिरपेक्षता

August 2, 2019
साम्प्रदायिकता सदैव संस्कृति की दुहाई दिया करती है। उसे अपने असली रूप में निकलने में शायद लज्जा आती है, इसलिए वह उस गधे की भाँति जो सिंह की खाल ओढ़कर जंगल में जानवरों पर रोब जमाता फिरता था, संस्कृति का खोल ओढ़कर आती है। हिन्दू अपनी संस्कृति को कयामत तक सुरक्षित रखना चाहत है, मुसलमान अपनी संस्कृति को। दोनों ही अभी तक अपनी-अपनी संस्कृति को अछूती समझ रहे हैं, यह भूल गये हैं कि अब न कहीं हिन्दू...
July 19, 2019
2019 के आम चुनावों के नतीजों ने हमें जो दिखाया है उसकी तमाम वजहें विश्लेषकों और विद्वानों ने गिनाई हैं। इनमें ज़्यादातर वजहें जायज़ हैं और उसका कुछ न कुछ असर नतीजों पर पड़ा है। लेकिन तीन ऐसी प्रमुख वजहें हैं जो इन नतीजों को बहुत निर्णायक बनती हैं। इन चुनावों ने भारतीय समाज में 'सभ्यता की लड़ाई' को ऐसे दौर में पहुँचा दिया जहाँ 'भारत की संकल्पना' के समाप्त होने का ख़तरा पैदा हो गया है।...
July 10, 2019
ये हौज काज़ी (पुरानी दिल्ली) की दूसरी तस्वीर है। भंडारे वाली को तो झूठा साबित करने की कोशिशें होने लगी हैं। आप ये ग्राउंड रिपोर्ट पढ़िए। PC- मोहम्मद असगर बच्चा बच्चा राम का, मंदिर वहीं बनाएंगे, जय श्रीराम, जय श्रीराम...! इन नारों की गूंज ने बंद पड़ी लाल कुआं मार्केट के सन्नाटे को खत्म कर दिया था। पसीने से लथपथ भीड़ डीजे की धुन पर नाच रही थी। 'मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग, ओ मुझे चढ़ गया......
July 10, 2019
भारत के मुस्लिम एक वंचित समुदाय हैं जिनका दुनिया के सबसे बड़े संसदीय लोकतंत्र में प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व ही है। जबकि 2011 की जनगणना के मुताबिक 17.22 करोड़ आबादी व जनसंख्या का 14.2 प्रतिशत होते हुए वे भारत के सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय हैं। किसी भी सफल लोकतंत्र की पहचान है कि बिना किसी धार्मिक सम्बद्धता के सभी को बराबर की भागीदारी व समान अधिकार मिलें। किंतु वर्तमान भारत में मुसलमान दोयम...
June 22, 2019
अमेरिका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर रिपोर्ट 2019 जारी की गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस रिपोर्ट के जारी किया। रिपोर्ट में चैप्टरवाइज देशों की धार्मिक स्वतंत्रता पर चर्चा की गई है। रिपोर्ट में भारत को भीड़ हिंसा, धर्म परिवर्तन और देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अल्पसंख्यक दर्जे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट...
June 11, 2019
कश्मीर के तुल्लामुल्ला नगर के ‘खीर भवानी मंदिर’ में वार्षिक समारोह के लिए कश्मीरी पंडितों की आवा-जाही शुरू हो गई है। घाटी में अमन-शांति के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिन के मेले में प्रवासी कश्मीरी पंडित बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वे माता खीर भवानी के दर्शन के साथ-साथ यह भी देखते हैं कि घाटी के मौजूदा हालात कैसे हैं।   कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (KPSS) के अध्यक्ष संजय...
June 8, 2019
अयोध्या। सांप्रदायिक सद्भाव लोकतंत्र की खूबसूरती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में कुछ ताकतें नफरत फैलाने का काम करती हैं तो कुछ इन्हें सद्भाव के जरिए मुंहतोड़ जवाब देती हैं। 20 मई, 2019 को अयोध्या के सरयू कुंज, वशिष्ठ कुण्ड स्थित राम जानकी मंदिर में महंत आचार्य युगल किशोर शरण शास्त्री ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया था। अब वे ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।  आचार्य...
June 3, 2019
भारत विविधता वाला देश है। यहां सर्वधर्म सम्भाव की नीति को तरजीह दी जाती है। संविधान ने सभी धर्मों के अनुयायियों को अपना धर्म मानने की छूट दी है। खान-पान, रहन-सहन को लेकर भी कोई संवैधानिक पाबंदी नहीं है लेकिन पिछले कुछ सालों से धर्म विशेष पर तमाम तरह से खान-पान और त्यौहार मनाने के तौर तरीकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।  गुजरात में बकरीद के मौके पर जानवरों को कुर्बानी से बचाने के लिए एक एनिमल...
June 1, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सन 2014 के आम चुनाव में अपनी जीत के बाद, ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया था. अब उन्होंने इस नारे में ‘सबका विश्वास’ भी जोड़ दिया है. मुस्लिम समुदाय के कई प्रमुख लेखक और कार्यकर्ता खुद को यह भरोसा दिलाने का जतन कर रहे हैं कि मोदी अपने वायदा निभायेगें, मुसलमान और ईसाई धार्मिक अल्पसंख्यकों का दमन नहीं होने देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इन...
May 25, 2019
नई दिल्ली: मेघालय हाई कोर्ट की खंडपीठ ने अपने एकल पीठ के उस फ़ैसले को बदल दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत को विभाजन के दौरान ही हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए था लेकिन ये धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बना रहा। चीफ़ जस्टिस मोहम्मद याक़ूब मीर और जस्टिस एचएस थंगकियू ने फ़ैसला दिया है कि जस्टिस सुदीप रंजन सेन का विचार क़ानूनी रूप से गलत है और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। बार एंड बेंच के...