कानून का बोलबाला

October 27, 2018
रामलला हम आएँगे, मन्दिर वहीं बनाएँगे जे सरवा सिरि राम न बोली, पकड़-पकड़ लतियाएँगे रामलला हम आएँगे पढ़े बदे इस्कूल ना रहै, घर चौका औ चूल्ह ना रहै रोटी औ रोजगार ना रहै, कउनो कारोबार ना रहे अपने खूब मलाई काटें, लम्बा-लम्बा भाषण छाँटैं गाय-भईंस के नाम पे हरदम, जनता को लड्वाएँगे रामलला हम आएँगे अस्पताल, गोदाम अनाज के, एक्को नाही काम-काज के सरकारी स्कूल औ कॉलेज, उफरि परै सब नालेज-वालेज...
October 27, 2018
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन में शराब तस्करों को इतना बढ़ावा मिला है कि वे अब पुलिस के काबू में भी नहीं आ रहे हैं। जब कभी पुलिस उन पर कोई कार्रवाई करने जाती है तो वे पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूकते। ऐसी ही घटना राजधानी जयपुर में हुई है जहां पुलिस पर शराब के तस्करों ने हमला कर दिया। मामला जयपुर के हरमाड़ा थाने का है जहां की पुलिस ने बरौनी से नीमकाथाना ले जाई जा रही अवैध शराब को...
October 26, 2018
"क्या चुनाव आयोग, क्या सीवीसी, क्या सीबीआई........"  60 साल में भारत गर्त में चला गया था. आपके लिए ये फैक्ट हो सकता है. मेरे लिए एक शानदार तरीके से स्थापित पर्सेप्शन. नतीजा, कांग्रेस को आज मांगे मिले न भीख वाली हालत हो गई. लेकिन, वो 60 साल बनाम आज का 5 साल बराबर है. क्यों? क्योंकि तब न मीडिया/सोशल मीडिया का प्रकोप इतना था न जनता के मन में इतनी बेचैनी थी. एन विठ्ल का नाम...
October 26, 2018
अरुण जेटली ने जो सीबीआई में चल रहे मौजूदा विवाद के बारे में कहा कि, सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को हटाने का निर्णय केंद्र सरकार ने केंद्रीय सर्तकता आयोग (सीवीसी) की सिफारिशों के आधार पर लिया है. ये बात सही है केंद्रीय सतर्कता आयोग एक वैधानिक निकाय है, जिसका काम सरकारी अधिकारियों पर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करना है लोकपाल अभी तक गठित नही हो पाया है...
October 25, 2018
ऐसा लगता है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी नाम बदलने का अभियान चला रहे हैं। हाल में उन्होंने उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध शहर इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की घोषणा की है। प्रयाग में  गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम है और शायद इसी कारण उन्होनें हमारे शहरों के नाम से इस्लामिक शब्दों को हटाने के अभियान के तहत इस शहर का नाम बदलने का निर्णय लिया है। वैसे इलाहबाद का नाम...
October 24, 2018
जब भारत की जनता गहरी नींद में सो रही थी, तब दिल्ली पुलिस के जवान अपने जूते की लेस बाँध रहे थे। बेख़बर जनता को होश ही नहीं रहा कि पुलिस के जवानों के जूते सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात होते हुए शोर मचा रहे हैं। लोकतंत्र को कुचलने में जूतों का बहुत योगदान है। जब संविधान की धज्जियाँ उड़ती हैं, तब रात को जूते बाँधे जाते हैं। पुलिस के जवान सीबीआई दफ्तर को घेर लेते हैं। रात के पौने एक बज रहे होते हैं।...
October 24, 2018
भारतीय जनता पार्टी जब अपने शासन वाले राज्यों में कानून-व्यवस्था और पुलिस की काफी तारीफ करती है, लेकिन सचाई ये है कि उसके शासन वाले राज्य राजस्थान की पुलिस एक अध्ययन में सबसे फिसड्डी पाई गई है। इस साल की भारत में पुलिसिंग की स्थिति 2018 की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्थान में जनता पुलिस से राहत नहीं, बल्कि परेशानी महसूस करती है। रिपोर्ट के अनुसार, जनता इंस्पेक्टर और दरोगा जैसे...
October 22, 2018
2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 'पिंजरे में बंद तोता' और 'मालिक की आवाज़' बताया था, ऐसा नही है कि मोदी राज में कुछ परिवर्तन आया, परिस्थितियां आज भी वही है लेकिन, कल एक अभूतपूर्व घटनाक्रम सामने आया है केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने ही नंबर दो अधिकारी राकेश अस्थाना के खिलाफ घूस लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की है. ऐसा उन्होंने अपने नम्बर एक अधिकारी यानी सीबीआई प्रमुख आलोक...
October 20, 2018
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बीजेपी पार्षद ने यूपी पुलिस के एक दरोगा की बुरी तरह पिटाई कर दी. यह मामला तब सामने आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. मामला मेरठ के कंकरखेड़ा का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां एक रेस्टॉरेंट में बीजेपी पार्षद और परतापुर थाना के दरोगा के बीच जमकर...
October 20, 2018
विश्व राजनीति में एक बेहद गंभीर संकट मंडरा रहा है, कल अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो मानते हैं कि लापता सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशोग्गी की मौत हो गई है. मूल रूप से सऊदी नागरिक जमाल ख़ाशोग्गी  अमेरिका के वैध स्थाई नागरिक थे और वॉशिंगटन पोस्ट के लिए काम करते थे एक वक़्त जमाल सऊदी के शाही परिवार के सलाहकार हुआ करते थे। लेकिन धीरे-धीरे वो सऊदी सरकार के प्रखर आलोचक बन गए और साल...