हक़ और आजादी
April 3, 2017
गाजियाबाद। देश में विकास और प्रगतिशील बनाने की तमाम बातें की जा रही हैं। मगर आज भी देश में एक बड़ा तबका ऐसा है जो पिछड़ी हुई मानसिकता से पीड़ित है। इस बात की बानगी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के पुर्सी गांव में देखने को मिली। यहां ग्रामीणों द्वारा चार लड़कियों को जींस-स्कर्ट पहनने की वजह से बंधक बनाकर पीटा गया।
दरअसल यह लड़कियां अपनी सहेली के पिता की मौत के बाद उससे मिलने के लिए...
April 3, 2017
नई दिल्ली। जहां एक तरफ मोदी सरकार खुद को देश के जवानों के लिए समर्पित बताती है। वहीं आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि देश में हर साल 100 से ज्यादा जवान आत्महत्या करते हैं। पिछले साल 2016 में विभिन्न परिस्थितियों में 125 जवानों ने सुसाइड किया था। पिछले दिनों लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा था, 101 सैनिक, 19 एयरमैन और 5 नाविकों ने पिछले साल खुदकुशी कर...
April 3, 2017
पिछले महीने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के चयन ने भले ही देश भर के विश्वविद्यालयों में बैठे टिप्पणीकारों समेत दिल्ली और नोएडा के न्यूज़रूमों में मौजूद पत्रकारों को हतप्रभ किया हो, लेकिन ऐसा लगता है कि बीजेपी के अंदरखाने इस चुनाव पर कम से कम आश्चर्य जैसी कोई बात नहीं रही है। यह बात अलग है कि अंतिम फैसला होने से पहले उनकी संभावनाओं...
April 3, 2017
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के सीएम बने योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी रोमियो दल का गठन किया है। जहां एक तरफ इसको लेकर चर्चा गर्म थी कि एंटी रोमियो दल की आड़ में कुछ लोग गलत काम को अंजाम दे रहे थे। सीएम योगी ने इसको लेकर पुलिस को खास निर्देश भी दिए थे।
लेकिन यूपी के मुरादाबाद में एंटी रोमियो दल की दादागिरी की तस्वीरें सामने आयी हैं,...
March 29, 2017
उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर योगी सरकार के सख्त कदम के बाद अब बीजेपी शासित अन्य राज्य भी यूपी के नक्शे कदम पर चलने लगे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम (गुड़गांव) में शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने मीट और चिकन की दुकानों को निशाना बनाया है। यहां शिवसेना ने जबरन मीट और चिकन की करीब 500 दुकानों को बंद करा दिया है।
फोटो: साभार
खबरों के मुताबिक, ओल्ड गुरुग्राम में शिवसेना के 200...
March 29, 2017
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के साथ ही अवैध बूचड़खानों और मीट की दुकानों को बंद कराया जा रहा है। यूपी के बाद इसका असर जल्द ही अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी देखने को मिलने की संभावनाएं हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी लोग चुटकी ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर साधुओं की मीट खरीदते और खाते साधुओं की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को अपलोड करने पर भी कार्रवाई का...
March 28, 2017
कासगंज पुलिस अवैध बूचड़खानों को बंद करने के आदेश की आड़ में मीट कारोबारियों और मांसाहारी भोजन परोसने वाले मुसलमानों को आतंकित कर रही है। पुलिस ने मुसलमानों को चेतावनी दी है कि अगर उनके विवाह समारोहों में चिकन, मटन या बिरयानी परोसी गई तो परिवार के मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से मीट, चिकन कारोबार में लगे लाखों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।...
March 28, 2017
मेरठ के गढ़ रोड स्थित जयभीम नगर में मुर्गी फार्म के पास रविवार रात को बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मीट फैक्ट्री पकड़ी। आरोप है कि मीट फैक्ट्री का संचालन कथित तौर पर भाजपा राहुल ठाकुर व उनके साथी अजय राघव और अनुज चौधरी मिलकर करते थे।
क्षेत्रवासियों ने पुलिस को बताया कि राहुल ठाकुर, अजय राघव और अनुज चौधरी हर रोज फैक्ट्री में आते थे और घंटों बैठकर मीट खाकर और शराब पीकर जाते।...
March 27, 2017
उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के बीच कर्जमाफी को लेकर एक किसान ने रविवार(26 मार्च) को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। किसान ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर के बाहर यह नाकाम कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने किसान को बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक, राज कुमार भारती नाम के किसान कर्ज को लेकर काफी परेशान था, जो उसने इलाज के लिए लिया है।...
March 27, 2017
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने गलत करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ज्यादातर कल्याणकारी स्कीमों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने का फैसला सही नहीं है। अदालत ने आधार अनिवार्य करने के फैसलों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, 'सरकार अपनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए आधार को अनिवार्य नहीं बना...