हक़ और आजादी

October 30, 2017
विधायक जी के द्वार से साइकिल चोरी हो गयी। विधायक जी को लगा उनकी नाक कट गयी। आम आदमी की नाक कटनी तब शुरू होती है जब उसकी बेटी 16 के पार की हो गयी हो और अब भी शादी न हुई हो या फिर दहेज कम मिलने पर दूल्हा शादी के लिए इनकार कर रहा हो, लेकिन बड़े आदमियों की नाक इन छोटी चीजों में नहीं बसती। इसलिए उनकी नाक साइकिल चोरी होने, भैंस के चोरी हो जाने से कट जाती है। Image Courtesy: Bhaskar  ...
October 30, 2017
एक तरफ किसान जहां खेती के लिए गए कर्ज और उस कर्ज को न चुका पाने की हालत में आत्महत्या करने पर मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ बीजेपी शासित राज्य में उनको सरकार की तरफ से सस्ते दर में दिया जाने वाला खाद सड़ गया। किसानों को बांटने के बजाय राजस्थान सहकारिता विभाग 7600 टन खाद गोदामों में दबा कर बैठ गया। साल भर पहले हुआ यह स्टॉक गोदामों पड़े-पड़े खराब हो गया। राजस्थान पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक...
October 27, 2017
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में क़र्ज के बोझ से दबे दो किसानों के आत्महत्या कर लेने की ख़बर है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परभणी ज़िले के पथरी तहसील के बाभुलगांव के रहने वाले बाला साहेब निवरुत्ती रानेर (32) ने 23 अक्टूबर की दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं ओडिशा में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। द वायर की रिपोर्ट के अनुसार रानेर बैंक ऋण का भुगतान नहीं कर पाने...
October 27, 2017
मोहम्मद ज़ियाउद्दीन की चौराहे पर दुकान थी जिसमें वे कपड़े सिलने का काम करते थे। कितना अच्छा काम है न सिलने का जो हमें जोड़ना सिखाता है। अलग-अलग रंग, क्वालिटी के कपड़ों को जोड़कर जब दर्जी एक पहनावे का निर्माण करता है तो ऐसा लगता है उसनें विभिन्नताओं वाले भारत को एक धागे में बांध दिया। ज़ियाउद्दीन का व्यक्तित्व भी ऐसा ही था। वे अनेकता में एकता की बात करते। उन्हें दर्द हिन्दू मुस्लिम देखकर नहीं उठता था,...
October 26, 2017
बीजेपी शासित झारखंड में भूख से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब यहां 62 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना से पहले भूख से ही एक ग्यारह वर्ष की बच्ची और फिर एक रिक्शेवाले की मौत का मामला सामने आया था। People visit the house of Rooplal Marandi who died in Bhagwanpur village in Deoghar district of Jharkhand. (HT Photo) मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देवघर जिले के मोहनपुर...
October 25, 2017
हर सरकार की तरह मोदी सरकार ने भी देश में खेती-बाड़ी की तस्वीर बदल देने और किसानों को खुशहाल बनाने का वादा किया है। पीएम ने तो दावा किया है कि वह 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। लेकिन क्या उनके वादों की झलक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उनकी सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों में दिख रही है। कृषि क्षेत्र के लिए जिस रफ्तार से काम हो रहा है, क्या उससे 2022 का लक्ष्य हासिल हो पाएगा।...
October 24, 2017
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में साहूकार और पुलिस द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद एक परिवार के सभी सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर है। Representation Image मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने सूदखोरी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक पृथक केंद्र की स्थापना...
October 24, 2017
देश के सभी सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन से पहले राष्ट्रगान बजाए जाने को अनिवार्य करने के फैसले के 11 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देशभक्ति जताने के लिए राष्ट्र गान की जरूरत नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की तीन सदस्यीय पीठ ने सोमवार को संकेत दिया कि अदालत 1 दिसंबर, 2016 के अपने आदेश...
October 24, 2017
भारत के इतिहास में पहली बार थर्ड जेंडर का कोई शख्स सरपंच बना है। महाराष्ट्र के सोलापुर देहात में मालशिरस तहसिल में तरंगफल नामक गांव ने ये इतिहास रचा हैं। इस कारण से ये गांव चर्चा में आया है। ज्ञानेश्वर कांबले के साथ सबरंग इंडिया के संवाददाता अकबर शेख   भारत में जेंडर न्याय की दृष्टि से इसे बहुत बड़ी छलांग माना जा रहा है क्योंकि थर्ड जेंडर को लेकर समाज अब भी सहज नहीं है और उनके...
October 24, 2017
राम चन्द्र कह गए सिया से कलियुग ऐसा आएगा / हंस  चुकेगा  दाना-दुनका, कव्वा  मोती  खाएगा * आज के नज़ारों पर थोड़ा सा विस्तार और संजीदगी से नज़र डालने वाला हर संवेदनशील इंसान यही कहेगा कि राम चन्द्र ने जो कहा था बिलकुल सही कहा था. कव्वे...  झूठे, मक्कार, सत्ता के लिए सारी इंसानी मूल्यों की अनदेखी कर देने वाले लोग, अपहरण और जबरन वसूली जैसे अपराधों से अपनी शुरआत करके...