हक़ और आजादी

July 12, 2018
मध्यप्रदेश में किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। उज्जैन में भी एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उस पर एक लाख 63 हजार रुपए का कर्ज था। नईदुनिया के मुताबिक, भैरवगढ़ थाना इलाके के ग्राम धनड़ाभल्ला के दिनेश वाघेला कर्जा नहीं चुका पा रहा था और इसलिए बैंक ने उसे कुर्की का नोटिस भेजा था। नोटिस देखने के बाद दिनेश ने फांसी लगाकर जान दे दी। 28 साल के दिनेश ने छह साल पहले पान...
July 12, 2018
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान 13 महिलाओं की मौत वाले चर्चित नसबंदी कांड में अब न्याय की उम्मीद की मुरझाने लगी है। नईदुनिया के मुताबिक, नवंबर 2014 में पेंडारी के कैंसर अस्पताल में हुए इस कांड के अब साढ़े तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं, और अब विभागीय जांच में जिम्मेदार पाए गए डॉक्टर को हाईकोर्ट ने बहाल करने का भी आदेश दे दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश से...
July 12, 2018
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात एवं राजस्थान के चार राज्यों में व्यापक, नर्मदा एवं किसानी बचाओ जंग के नतीजे पर पहुँचने के मकसद से हम यहाँ जन अदालत में, आम जनता, जो की नर्मदा प्रोजेक्ट के चलते सरकार द्वारा किये गए भूअर्जन से व्यथित है, उनकी व्यथाओं को सुनने एकत्रित हुए हैं। मैं और मेरे सहकार, श्री अभय थिप्से, अपने- अपने कार्यकाल की समाप्ति के पश्चात, इस जन अदालत की अध्यक्षता करके काफी प्रसन्न हैं।...
July 10, 2018
नई दिल्ली. बीजेपी सांसदों ने भारी किरकिरी के बाद हाल ही में दलितों के घर खाना बंद किया है. यह दलितों में पैठ बनाने के लिए रचा गया खेल था. लेकिन बीजेपी शासित राज्यों में छूआछात का खुला खेल अभी चल रहा है. राजस्थान के उदयपुर से सरकारी स्कूल में सवर्ण महिला कुक द्वारा दलित छात्रा के साथ छूआछूत के कारण अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. एक दलित छात्रा के पोषाहार छूने पर महिला कुक ने सारा मिड डे...
July 10, 2018
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में अध्यापन का काम करने वाले विद्या मितान लगातार 22 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन रमन सिंह सरकार ने अब तक उन पर कोई ध्यान नहीं दिया है। ये विद्या मितान ठेका कंपनी द्वारा रखे गए हैं और ये चाहते हैं कि उन्हें नियमित शिक्षक के रूप में तैनात किय जाए। ये विद्या मितान बस्तर और सरगुजा संभाग के साथ-साथ रायगढ़, राजनांदगांव, गरियाबंद जैसे 14  नक्सल...
July 10, 2018
लखनऊ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में  अर्थशास्त्र विभाग के एक शोध छात्र द्वारा प्रोफेसर को पीटने का मामला सामने आया है. प्रोफेसर के चेहरे व शरीर कई चोटें आई हैं. मारपीट के बाद आरोपी छात्र मौके से भागकर कक्षा में छिप गया. आरोपी सवर्ण छात्र संजय उपाध्याय एबीवीपी से जुड़ा बताया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ पीड़ित प्रोफेसर एससी कम्युनिटी से संबंध रखते हैं. ...
July 9, 2018
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटरों को फर्जी व जाति आधारित बताने पर आजमगढ़ पुलिस के थानाध्यक्ष ने रिहाई मंच के महासचिव को फोन करके धमकाया है। इस मामले में रिहाई मंच ने लखनऊ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना पर कड़ा प्रतिरोध जताया है। रिहाई मंच ने यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में प्रेस वार्ता कर कहा है कि फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हो रही हत्याओं पर माननीय सर्वोच्च न्यायलय के नोटिस पर उत्तर...
July 9, 2018
राजस्थान में कानून-व्यवस्था की बदहाली इस हाल में पहुंच गई है कि लोगों की भीड़ खुद ही फैसला करने और सजा सुनाने लगी है। ऐसा ही मामला जिला उदयपुर में सामने आया जहां सरे खुर्द गांव में एक प्रेमी युगल को निर्वस्त्र करके रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया।   Image Courtesy: https://www.bhaskar.com/ इतना ही नहीं, इस शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो भी बनाया गया। यही वीडियो जब...
July 9, 2018
खंडवा में रेशम उत्पादन करने वाले करीब 300 आदिवासी किसानों ने 3 साल से मजदूरी न मिलने के विरोध में राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर इन किसानों ने सांकेतिक फांसी भी लगाई और प्रदर्शन किया।   Image: Youtube screengrab इनाडु इंडिया के अनुसार, सरकार ने 3 साल पहले किसानों को रेशम उत्पादन योजना से जोड़ा था जिसके तहत आदिवासी किसानों को शहतूत के पौधे लगाने थे। इस...
July 9, 2018
कोई वेब साईट है, hindu republic of india. इसके नाम से पिछले साल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा है जो बताता है कि भारतीय सेना में महार, मराठा और राजपूत आदि की तरह एक मुस्लिम रेजिमेंट भी होता था. सन 65 में भारत-पकिस्तान के बीच लड़ाई हुई तो इस रेजिमेंट के फौजियों ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने से इनकार कर दिया.इसके बाद ही मुस्लिम रेजिमेंट को बर्खास्त कर दिया गया. और अब भारतीय सेना में कोई मुस्लिम...