हक़ और आजादी

December 17, 2018
लखनऊ। एटा के गांव असरौली में दलित की शादी के दौरान हुए हमले का मामला उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग तक पहुंच गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल ने हमले की घटना पर पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है। मामले में क्या कार्रवाई हुई उसमें सोमवार तक आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि 11 दिसंबर को कोतवाली देहात के गांव असरौली में हाथरस से...
December 17, 2018
नई दिल्ली। ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) में 119 देशों की सूची में भारत का 103वां स्थान है। पिछले साल भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में 100वें स्थान पर था। गौर करने वाली बात यह है कि साल 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार बनने के बाद से ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में लगातार गिरावट आई है। ऐसे में भारत में पिछले तीन साल में 65 मौत हो चुकी है...
December 17, 2018
नई दिल्ली। 1984 सिख दंगे से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया है। सज्जन कुमार को दंगा भड़काने और साजिश रचने का दोषी करार देते हुए हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सज्जन कुमार को सजा सुनाए जाने के बाद के बाद अब मध्य प्रदेश के सीएम चुने गए कमलनाथ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।  कमलनाथ के बहाने कांग्रेस को घेरने...
December 17, 2018
सोनभद्र। तात्कालिक तौर पर भाजपाई राहत की सांस ले रहे हों, पर राफेल में देश की सुरक्षा और सार्वजनिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले मोदी इसकी आंच से नहीं बचेंगे। उन्हें भ्रष्टाचार की जनता सजा देगी। यह बातें रविवार को दुद्धी तहसील के बधाडू गावं में हुई आदिवासी वनवासी महासभा की बैठक में स्वराज अभियान की राज्य समिति के सदस्य दिनकर कपूर ने कहीं।  दिनकर कपूर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में बंद लिफाफे...
December 15, 2018
अलवर: राजस्थान में दलित उत्पीड़न का काफी जोर है। सवर्णों के दरवाजों से दलितों की बारात आज भी नहीं निकल पाती। ताजा मामला राजस्थान के अलवर से सामने आया है। अलवर में सवर्ण समुदाय के लोगों द्वारा एक दलित दूल्हे की पिटाई की गई है।  यह घटना तब हुई जब एक दलित युवक की बारात सवर्णों के घर के आगे से गुजर रही थी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला गया। पुलिस सुरक्षा के बीच में ही शादी...
December 15, 2018
नई दिल्ली। 24 जून, 2018 से गंगा-हिमालयी बेसिन के संरक्षण और निरमल गंगा के लिए भूख हड़ताल पर बैठे संत गोपालदास के एम्स से गायब हो जाने पर हर कोई आश्चर्यचकित है। गोपाल दास 4 दिसंबर से दिल्ली के एम्स से गायब हैं तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पिछले 171 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे संत गोपाल दास से सरकार ने बात करना मुनासिब नहीं समझा। बल्कि, कई बार उनका उपवास तुड़वाने के प्रयास किए गए...
December 14, 2018
भारत जैसे देश में केवल अपने धर्म या जाति के लोगों की "कयादत" या राजनीति करके सफल होना संभव ही नहीं, कम से कम दीर्घ काल में तो बिल्कुल ही संभव नहीं। आप यहाँ धार्मिक आधार पर कितना भी ज़हर फैला फैला लें, यहाँ के लोगों की एक दुसरे की रोजमर्रा जिन्दगी की एक दूसरे से पड़ती ज़रूरतें इस ज़हर को खत्म करती रहेंगी। यहाँ वही राजनीति संभव है जिसमें सभी के मुद्दों का समावेश हो, भले भी यह दिखावा ही...
December 14, 2018
वाराणसी. 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कहा था कि हम काशी को क्योटो बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने खुद को मां गंगा का लाल बोलकर तालियां बटोरी थीं और अपने संसदीय क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास करने का दावा किया था। लेकिन यह विकास जिस कीमत पर किया जा रहा है उससे लोगों में नाराजगी है। काशी के नाविकों का आरोप है कि पीएम मोदी 40 हजार नाविकों की रोजी रोटी छीनने पर आमदा हैं। अगर ऐसा...
December 12, 2018
मुंबई। भाजपा शासित महाराष्ट्र में लोगों को मतदाता सूची से निकाला जा रहा है। मतदार नोंदणी अधिकारी का एक पत्र अनिता ढोले को मिला है जो पाइप लाइन प्रभावित लोगों में आती हैं। मतदार नोंदणी अधिकारी ने अनीता ढोले को पत्र लिखकर बताया है कि उनका नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है।  पत्र में बताया गया है कि जिन लोगों को माहुल में पुनर्वासित किया गया है उनका नाम मतदाता सूची से निकाला जा रहा है । इस...
December 10, 2018
2 अक्टूबर 2018 को गुजरात के दांडी से शुरू हुई 'संविधान सम्मान यात्रा' 26 राज्यों से होकर शनिवार को यूपी के सहारनपुर पंहुची. यहां अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नगर विधायक सहारनपुर संजय गर्ग और महासचिव अशोक चौधरी इस यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। यूनियन की उपमहासचिव सुश्री रोमा ने महिला सशक्तिकरण पर रोशनी डालते हुए सुकालो तथा यात्रा में शामिल अन्य...