हक़ और आजादी
March 30, 2020
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली महिपालपुर के पास एक झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले छह सदस्यों के परिवार के पास लगभग 25 लीटर वाले ड्रम में आधा ही पानी बचा है।
इन झुग्गियों में रहने वाले एक 35 वर्षीय महिला रेखा बताती हैं कि यहां महिपालपुर का कूड़ा-कबाड़ उठाने वाले करीब 100 परिवार रहते हैं। यहां पानी की एक बूंद भी नहीं बची है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनका बेटा और भतीजा एक निजी...
March 23, 2020
लखनऊ। नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पिछले 66 दिनों से घंटाघर, लखनऊ पर चल रहे महिलाओं के आंदोलन ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कल धरने को सांकेतिक बनाने का फैसला लिया था कि धरना दे रही महिलाओं की संख्या सीमित रखी जाएगी और संक्रमण से बचने के सभी उपाय अपनाए जाएंगे जिससे धरना भी प्रभावित न हो। इसके साथ ही दिल्ली के शाहीन बाग में भी सांकेतिक धरना जारी है। यहां सिर्फ चार महिलाएं धरने...
March 20, 2020
मोदी जी ने भावुक भाषण के नीचे जिम्मेदाराना और बुनियादी सवालों को छोड़ दिया। जैसे कि...
1.) भारत में सेनिटाइजर्स की आपूर्ति के लिए सरकार ने क्या कदम उठाये ?
2.) देश मे कितने फ्री टेस्टिंग सेंटर्स बनाये? 3.) कोरोना की थर्मल विधि से टेस्टिंग की मशीन करीब 15 हज़ार की हैँ, इसे हर नगर पंचायत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, प्राइमरी स्कूल में पोलियो की तरह स्थापित किया जा सकता...
March 12, 2020
CJP नागरिकता की रक्षा करने में मजबूर लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
70 वर्षीय सेजे बाला घोष सदमे में हैं। स्वतंत्रता सेनानी और उत्तरी बोंगाईगाँव (वार्ड नंबर 10) निवासी इस बेटी को बोंगाईगाँव के फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल्स द्वारा विदेशी होने का नोटिस थमा दिया गया है। सेजे बाला घोष का नाम 31 अगस्त 2019 को प्रकाशित अंतिम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) में शामिल था इसके...
March 3, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून को लेकर देशभऱ में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। देश के कई हिस्सों में यह हिंसक हो चुका है। दिल्ली में मरने वालों की संख्या 47 पहुंच गई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के उच्चायुक्त ने सीएए के खिलाफ भारत के सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की है। जिस पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है।
विदेश मंत्रालय के...
February 26, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्सों में दंगों में घायल हुए लोगों के लिए सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए एक याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए दिशा- निर्देश जारी किए हैं।
जस्टिस आर मुरलीधर की पीठ ने इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा, "इस कोर्ट के रहते दिल्ली में फिर से '1984' नहीं होने दिया जा सकता। पीठ ने कहा कि ये समय लोगों में भरोसा दिलाने का है।...
February 25, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली में 23 फरवरी की शाम को भड़की हिंसा में एफआईआर दर्ज करने को लेकर लगाई गई याचिका के बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की तरफ से मंगलवार को नया आवेदन दिया गया है। कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई को तैयार है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में नागरिकता कानून पर हुई भारी हिंसा के चलते एक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो गई है। चंद्रशेखर आजाद ने अपनी याचिका...
February 25, 2020
आज के अखबारों में दो तस्वीरें प्रमुखता से हैं। एक लाल टी शर्ट, नीली जीन्स में पिस्टल ताने दाढ़ी वाले एक युवक की है जिसका धर्म तस्वीर देखने से पक्का नहीं होता है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर है कि वायरल वीडियो में दिख रहे इस युवक की पहचान नहीं हुई है (अगर तस्वीर और वीडियो वाला युवक एक ही है) पर कुछ दूसरे अखबारो में उसका नाम लिखा है, मोहल्ला और यह भी कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी तस्वीर '...
February 24, 2020
प्यारी बहन,
मैं वही आफरीन हूँ जो कल क्लास में तुम्हारे बगल में बैठी थी। मैं वही ज़ैनब हूँ जिसके साथ कल ही तुमने पानी-पूरी के मजे लिए थे। मैं वही फ़ातिमा हूँ जिसे हर साल सब से पहले तुम ही जन्मदिन की बधाई देती रही हो। अब तुम मुझे जरूर पहचान गई होगी। हाँ मैं तुम्हारी वही सहेली हूँ जिससे तुम छुप-छुप कर दिल ही दिल में और दिल से दोस्ती निभाती हो।
आज कुछ ऐसी बातें करने का मन हुआ जो मैं तुमसे...
February 22, 2020
लखनऊ। बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन (बिहार) और बिहार फुले-अंबेडकर युवा मंच के संरक्षक डॉ विलक्षण रविदास, रिहाई मंच के राजीव यादव, अब-सब मोर्चा के संस्थापक हरिकेश्वर राम, सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के रिंकु यादव, गौतम कुमार प्रीतम, अंजनी और नवीन प्रजापति ने संयुक्त तौर पर तमाम बहुजन संगठनों और बहुजन समाज से सड़क पर उतरकर बहुजनों (एससी, एसटी, ओबीसी व माइनॉरिटी) की एकजुटता को बुलंद करने की अपील की है।...