हक़ और आजादी

October 19, 2020
सेना फायरिंग रेंज और टाइगर रिजर्व के नाम पर शिवालिक पहाड़ियों से वन गुर्जरों को उजाड़ने का खेल हो रहा है। कम से कम वन विभाग और ज़िला प्रशासन की हालिया कुछ सालों की गतिविधियों को देखकर तो यही कहा जा सकता है। तभी कानून आने के 14 बरस बाद भी ज़िला प्रशासन द्वारा वन गुर्जरों के वनाधिकार को मान्यता देने (दावा फार्म भराने आदि) की कोई पहल या शुरूआत नहीं की गईं है। उल्टे, गैरकानूनी तौर से पुनर्वास के नाम पर...
October 17, 2020
कैमूर मुक्ति मोर्चा के आंदोलनकारियों को जमानत मिल गई है। सातों लोग जेल से रिहा हो गए हैं लेकिन समुदाय वनाधिकार को संघर्ष जारी रखने और चुनाव बहिष्कार के अपने निर्णय पर अडिग है। इस बीच अच्छी खबर है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आदिवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जाना और वनाधिकार आदि को लेकर उचित समाधान का भरोसा दिया। राय ने मोर्चा पदाधिकारियों से चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस...
October 17, 2020
शिवालिक पहाड़ियों में रह रहे वन गुर्जरों ने बेदखली की कोशिशों के खिलाफ अभूतपूर्व एकजुटता दिखाते हुए, संघर्ष की हुंकार भरी है। सभी ने एक सुर में वनाधिकार कानून के दायरे में वन भूमि पर अधिकारों को मान्यता देने तथा प्रस्तावित टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट पर पूर्ण विराम लगाए जाने की मांग की। स्थानीय सांसद हाजी फजलुर्रहमान व युवा गुर्जर संगठन का साथ मिलने से समुदाय का हौसला भी बुलंदियों पर है। ...
October 16, 2020
बनारस के बुनकरों ने दो महीने में दूसरी बार हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल से बनारसी साड़ी उद्योग को भारी झटका लगा है। करोड़ों के आर्डर फंस गए हैं। बुनकर यह हड़ताल बिजली बिल की पुरानी व्यवस्था बहाल करने यानी फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर कर रहे हैं जो गुरुवार से शुरू हुई है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, बुनकरों की इस हड़ताल से विश्व प्रसिद्ध बनारसी साड़ी कारोबार पर संकट मंडराने लगा है...
October 16, 2020
पूंजीवादी व्यवस्था में निजीकरण को फैलने देने का सीधा मतलब है दीमक को घर में जगह देना जो धीरे-धीरे अपने क्षेत्र का विस्तार कर उस जगह को ही नष्ट कर देता है. कुछ ऐसी ही स्थिति वर्तमान में लाए गए सरकारी फरमान में देखा जा सकता है जो जनता की जमीन, जिन्दगी व् स्वाभिमान पर गहरा प्रहार साबित होगा. इस बिल के खिलाफ़ देश के अन्नदाता किसान सरकार से आमने सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं और जनविरोधी इस बिल के खिलाफ़...
October 16, 2020
बोंगाईगांव: भारतीय नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच (BNASM), जो कि भारतीय नागरिकता सुरक्षा अधिकारों के लिए फ़ोरम में तब्दील होता है ने NRC रिजेक्ट करने को लेकर असम सरकार को फटकार लगाई और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के इस्तीफे की मांग की।  उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में ऊपरी-असम में एक बैठक में एनआरसी की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी, और राज्य सरकार पुन: एकीकरण के मामले पर...
October 15, 2020
बारपेटा के मूसा मोंडल ने कथित तौर पर विदेशी घोषित होने के बाद आत्महत्या कर ली। Image Courtesy: Newsclick गुवाहाटी: मूसा मोंडल असम में नागरिकता संकट के 107 वें व्यक्ति बन गए जिन्होंने खुद की जान दे दी। बताया जा रहा है कि मूसा मोंडल ने खुद को विदेशी घोषित किए जाने के गम में 12 अक्टूबर 2020 को आत्महत्या कर ली। मूसा मोंडल बारपेटा जिले के सोरभोग पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कायस्थ...
October 12, 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने चार मुस्लिम युवकों पर लगे आरोपों को 6 अक्टूबर को खारिज कर दिया जो उन पर लगाए गए थे। चारों युवकों के खिलाफ 2019 में मुहर्रम के जुलूस के दौरान तलवारें ले जाने का आरोप लगाया गया था। अदालत ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाये जाने को लेकर राज्य सरकार पर दस हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है।  कोर्ट ने चार बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं पर सुनवाई...
October 10, 2020
8 अक्टूबर को गोदावरी पारुलेकर की 24 वीं पुण्यतिथि पर, हम परुलेकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय जमींदारों के दमनकारी शासन के खिलाफ, सीमांत आदिवासी मजदूरों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए समर्पित किया। "गोदुताई" ठाणे-पालघर क्षेत्र में पुराने वारली लोगों के बीच एक प्रसिद्ध नाम है। यह एक उपनाम था, जो प्यार से गोदावरी पारुलेकर को दिया गया था, जो...
October 9, 2020
राम-राज्य को स्थापित करने का दावा करने वाली यूपी सरकार के राज में उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़े, और अनुसूचित जाति के खिलाफ हिंसा पिछले कुछ सालों से बढ़ती ही जा रही हैं। मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद सहारनपुर के शब्बीरपुर गाँव से शुरू हुई दलितों के खिलाफ हिंसा के बाद उन्नाव बलात्कार मामला, चिन्मयानन्द बलात्कार मामला, लखीमपुर में बलात्कार की घटनाएँ और...