धार्मिक कट्टरपन
June 27, 2019
मध्य प्रदेश सरकार ने गौ रक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा पर रोक लगाने के लिए एक नए कानून का प्रस्ताव रखा है। प्रदेश सरकार के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गाय को लेकर हिंसा के किसी मामले में गिरफ्तार किया जाता है, तो उसे छह महीने से लेकर तीन साल की सजा दी जा सकती है। साथ ही, दोषी पर 25,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कांग्रेस नेता व प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह की सरकार ने...
June 26, 2019
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव से शुरू हुई बीजेपी और टीएमसी में तनातनी अब भी जारी है। कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद अब दोनों पार्टियां के बीच का विवाद अब धार्मिक रंग लेते हुए नज़र आ रहा है। हाल ही में बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर विरोध जाहिर किया। साथ ही, मंगलवार को सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश के हावड़ा में...
June 26, 2019
देश में पिछले कुछ महीनों से धर्म के नाम पर मासूमों को प्रताड़ित करना आम बात हो गई है। परंतु अब मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं से आम जनता परेशान हो चुकी है। हाल ही में झारखंड के खरसावां जिले के धातकीडीह गांव में पुलिस की लापरवाही और लोगों की नफ़रत की कीमत मासूम तबरेज़ को अपनी जान से चुकानी पड़ी। जिसके बाद देश भर के लोगों में "जय श्री राम" के नाम पर फैले विष के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है।...
June 25, 2019
झारखंड के सरायकेला में मॉब लिंचिंग मामले की कड़ी आलोचना के बाद सरकार हरकत में आई है। घटना के मुख्य आरोपी समेत ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही थाना प्रभारी और दारोगा को लिंचिंग का केस दायर न करने पर, एसपी ने लापरवाही के आरोप में किया निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी के प्रमुख को बुधवार तक गृह सचिव और मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। ...
June 25, 2019
लोकसभा चुनाव की गरमा गरमी भले ही थम गई हो, लेकिन विवादित बयानों का सिलसिला अब भी जारी है। बीजेपी नेता व आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव का एक वीडियो कथित तौर पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद मुस्लिम लड़कों का सर काटने की बात कहते हुए नज़र आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में सोयम बापू, कथित रूप से यह कह हैं कि, "मैं मुस्लिम युवाओं से कहना चाहता हूं, कि अगर तुम हमारी आदिवासी लड़कियों का पीछा...
June 24, 2019
बचपन में सूरज निकलने के समय गंगा नदी में नहाने के दिनों में कई लोगों को देखता था। रोज़ नहाने आने वाले लोग धार के बहाव और सुबह की ठंड से कमज़ोर पड़ते आत्मबल को सहारा देने के लिए राम का नाम लेने लगते थे। कांपता हुआ आदमी राम का नाम लेते ही डुबकी लगा देता था। अब देख रहा हूं कमज़ोर को जान से मार देने और डराने के लिए जय श्री राम का नाम बुलवाया जा रहा है।
अभी तक गाय के नाम पर कमज़ोर मुसलमानों को...
June 23, 2019
रांची। 2014 में एनडीए नीत मोदी सरकार बनने के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग का शिकार बने हैं तबरेज अंसारी। वैल्डर का काम करने वाला 24 वर्षीय युवा तबरेज अंसारी ईद की छुट्टी मनाने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसे चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने जमकर पीटा। भीड़ की पिटाई के कारण गंभीर रुप से घायल तबरेज ने 4 दिन हॉस्पीटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।...
June 20, 2019
मुरादाबाद: बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी आदि कथित हिंदुत्ववादी संगठनों का मुस्लिमों के प्रति नजरिया जगजाहिर है। मोदी सरकार बनने के बाद ये संगठन तेजी से सक्रिय हुए। एक बार फिर से ये संगठन अब मोदी और योगी सरकार पर ही सवाल उठा रहे हैं। बुधवार को यूपी के मुरादाबाद में बजरंग दल ने सड़क पर नमाज के विरोध में हाईवे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल के इस कदम से हाइवे जाम हो गया और दोनों तरफ वाहनों की...
June 3, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक ओर अल्पसंख्यकों को भय मुक्त कराने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश के अलग-अलग राज्यों से अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा की खबरें आ रही है। इन घटनाओं के आरोपी ज्यादातर आरएसएस या इनसे जुड़े संस्थानों के कार्यकर्ता ही होते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि मोदी जी के शब्दों में आखिर अल्पसंख्यक कितनी भरोसा कर सकते हैं। ...
June 3, 2019
भारत विविधता वाला देश है। यहां सर्वधर्म सम्भाव की नीति को तरजीह दी जाती है। संविधान ने सभी धर्मों के अनुयायियों को अपना धर्म मानने की छूट दी है। खान-पान, रहन-सहन को लेकर भी कोई संवैधानिक पाबंदी नहीं है लेकिन पिछले कुछ सालों से धर्म विशेष पर तमाम तरह से खान-पान और त्यौहार मनाने के तौर तरीकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
गुजरात में बकरीद के मौके पर जानवरों को कुर्बानी से बचाने के लिए एक एनिमल...