राजनीती

September 7, 2017
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्लॉक करने का अभियान शुरु हो गया है। दरअसल मंगलवार की देर रात पत्रकार गौरी लंकेश की मौत के बाद ट्विटर पर कई यूजर्स ने अपमान किया है। इन ट्विटर यूजर्स में एक नाम निखिल दधीच का भी है जिसने महिला पत्रकार की हत्या के कुछ घंटे के बाद ही आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि इसे बाद में डिलीट कर दिया गया लेकिन इसका प्रिंटशॉट वायरल होने लगा...
September 7, 2017
बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री राजकुमार बडले सरकारी खर्च पर अपनी बेटी को विदेश में पढ़ा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी बेटी का नाम उन छात्रों की सूची में है जो सरकारी स्कॉलरशिप पर उच्च शिक्षा के लिए विदेश पढ़ने जाते हैं। Representation Image ज्ञात हो कि विदेश पढ़ने जाने के लिए छात्र को एक बार का इकॉनोमी क्लास का फ्लाइट का रिटर्न टिकट, पूरी फीस और अन्य भत्ते दिए जाते...
September 7, 2017
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 सितंबर 2017) को मोदी सरकार को नेताओं की संपत्ति में पांच सौ गुना हुई वृद्धि को लेकर फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने सरकार से पूछा कि सरकार ने अब तक इसके खिलाफ क्या कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उम्मीदवारों द्वारा आमदनी के स्रोतों का खुलासा करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। ये याचिका एक एनजीओ की तरफ से दायर की...
September 7, 2017
वित्त वर्ष 2015-16 में बीजेपी की इनकम सात नेशनल पार्टियों की इनकम का 55.25 फीसदी है। वहीं कांग्रेस पार्टी की इनकम घटकर आधी से भी कम रह गई है। बीजेपी को वित्त वर्ष 2015-16 में 570.86 करोड़ इनकम हुआ। ये खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में हुआ है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को अपने इनकम का ऑडिट रिपोर्ट सौंपने की डेडलाइन 30 अक्टूबर 2016 दी थी, लेकिन कुछ पार्टियों ने इसे...
September 7, 2017
मोदी सरकार का स्वच्छ भारत अभियान क्या इमरजेंसी के दिनों के नसबंदी अभियान की तरह होता जा रहा है। राजस्थान में वसुंधरा सरकार के राज में तो ऐसा ही होता दिख रहा है। Image Courtesy: Indian Express राजस्थान में खुले में शौच को बंद कराने के लक्ष्य में आगे रहने के लिए लोगों पर बुरी तरह दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए सरकार कई तरह के उपाय अपना रही है। वह लोगों को सब्सिडी पर मिलने वाला राशन बंद कर...
September 7, 2017
बड़े-बड़े मामलों को सुलझाने वाली देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई तमाम कोशिश के बावजूद जेएनयू के स्टूडेंट नजीब अहमद की गुमशुदगी के रहस्य नहीं खोज पा रही है। देश के कई चर्चित मामलों का पर्दाफाश करने वाली सीबीआई को नजीब के मामले में कोई सफलता नहीं मिलती दिख रही है। क्या यह महज संयोग है कि सीबीआई की ओर से बरती जा रही ढिलाई। क्या यह आरोप सच है कि सीबीआई तो सरकार के पिंजड़े का तोता है और वह...
September 7, 2017
सनसनीखेज सुर्खियों के पीछे कोई कहानी जरूर होती है। हमलोगों के जैसा पत्रकार इन हमलों पर अपनी किस तरह की राय बना सकता है। गौरी लंकेश पर ये हमला उनके आवास बैंगलुरू में 8:10 बजे हुआ। इस हमले में उनकी मौके पर मौत हो गई। हम सब सनसनी, दुःखभरी कहानी और विरोधों को मार्ग को पसंद करते हैं। मैं क्रोध और एक गहरा दुःख महसूस करती हूं। अगर मीडिया ने अपना काम किया होता तो वरिष्ठ पत्रकार और कार्यकर्ता गौरी...
September 6, 2017
वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार के ब्लॉग 'कस्बा' में प्रकाशित Image: PTI गौरी लंकेश नाम है पत्रिका का। 16 पन्नों की यह पत्रिका हर हफ्ते निकलती है। 15 रुपये कीमत होती है। 13 सितंबर का अंक गौरी लंकेश के लिए आख़िरी साबित हुआ। हमने अपने मित्र की मदद से उनके आख़िरी संपादकीय का हिन्दी में अनुवाद किया है ताकि आपको पता चल सके कि कन्नडा में लिखने वाली इस पत्रकार की लिखावट कैसी थी, उसकी धार कैसी...
September 6, 2017
वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार रात उनके आवास पर गोली मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। उनका आवास बैंगलुरू के राज राजेश्वरी इलाके में है। गौरी लंकेश निर्भीक और बेबाक पत्रकार थीं। वह लोकप्रिय कन्नड़ टैबलॉयड ‘लंकेश पत्रिका’ की संपादक थीं। गौरी ही हत्‍या की देश भर के बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा की है। केंद्रीय मंत्री स्‍मृति...
September 6, 2017
नरेंद्र दाभोलकर और एम एम कलबुर्गी की तरह तर्कवादी, इंसाफ पसंद और अन्याय विरोधी होने की कीमत शायद गौरी लंकेश को भी चुकानी पड़ी। बंगलूरू में मंगलवार को कट्टरपंथियों और असहिष्णु तत्वों के खिलाफ मुखर आवाज बन कर उभरी गौरी लंकेश को बंदूकधारियों ने गोली मार दी। दरअसल अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बेखौफ पत्रकारिता की आवाज बन चुकी लंकेश की आवाज दबाने लिए ही उनकी हत्या की गई है। लेकिन ऐसी हत्याओं से व्यक्ति...